PKL 2022: प्लेऑफ की तरफ तेजी से बढ़ रही हरियाणा, मुम्बा को हराकर तीसरे पायदान पर किया कब्जा
नई दिल्ली। हरियाणा स्टीलर्स ने शेराटन ग्रैंड, व्हाइटफील्ड होटल एवं कन्वेंशन सेंटर में रविवार को खेले गए वीवो प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के आठवें सीजन के 113वें मैच में यू मुम्बा को 37-26 से हराकर अंक तालिका में तीसरे नम्बर पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। हरियाणा को सीजन की 10वीं जीत मिली है जबकि मुम्बा को सातवीं हार मिली है। हरियाणा के लिए यह जीत काफी अहम समय पर आई है। लगातार तीन मैच जीतने के बाद यह टीम पिछले मैच में पुनेरी पल्टन से बुरी तरह हारकर तीसरे स्थान पर खिसक गए थी लेकिन अब कप्तान विकाश कंडोला (14) और आशीष (13) के सुपर-10 ने उसे यादगार जीत दिलाई। मुम्बा के लिए अभिषेक ने 10 और वी. अजीत कुमार ने सात अंक लिए लेकिन डिफेंस (4 अंक) की नाकामी के कारण उसे हार मिली।

दोनों टीमें सावधानी से खेल रही थीं। स्कोर 3-3 था। मुम्बा की पहली डू ओर डाई रेड थी और अभिषेक ने मोहित और जयदीप को साफ कर मुम्बा को 5-4 से आगे कर दिया। मीतू ने हालांकि फजल अतराचली को आउट कर स्कोर बराबर कर दिया। सुरेंदर नाडा रिवाइव होकर आए और अभिषेक को बाहर कर हरियाणा की लीड दिला दी।
रिवाइव होने के बाद विकाश कंडोला ने लगातार दो अंक लेकर स्कोर 8-6 कर दिया। वी. अजीत कुमार मुम्बा के लिए डू ओर डाई रेड पर गए और लपके गए। फिर हरियाणा के लिए डू ओर डाई रेड पर विकाश गए और मुम्बा का सूपड़ा साफ कर अपनी टीम को 14-6 की लीड दिला दी। आलइन के बाद मुम्बा ने वापसी की राह पकड़ी और लगातार चार अंक लेकर स्कोर 10-14 कर दिया। हरियाणा के लिए सुपर टैकल आन था। अभिषेक ने नाडा को आउट कर हरियाणा को आलआउट की ओर धकेल दिया। फिर डू ओर डाई रेड पर आशीष बोनस लेकर आए। आशीष ने अगली रेड पर भी बोनस लिया और फिर आलआउट बचाया।
और पढ़ें: राजस्थान में पहुंचे अश्विन तो पहले ही डर गये जोस बटलर, बोले- मैं क्रीज के अंदर हूं
पहला हाफ 18-13 से हरियाणा के पक्ष में रहा। ब्रेक के बाद पहली ही रेड पर हालांकि मुम्बा ने स्टीलर्स को आलआउट कर स्कोर 16-18 कर दिया। आलइन के बाद हरियाणा ने लगातार तीन अंक लिए और लीड फिर से 5 की कर ली। पांच के डिफेंस में विकाश रेड पर गए औऱ लपक लिए गए। फजल रिवाइव हुए और स्कोर था 23-19। मुम्बा के लिए डू ओर डाई रेड पर शिवम लेकिन शिकार कर लिए गए। अगली रेड पर अभिषेक ने नाडा को बाहर किया और फिर डू ओर डाई रेड पर आशीष को भी लपक लिया। फिर जयदीप ने अजीत के खिलाफ गलती की। स्कोर 22-24 हो गया था। अब 10 मिनट बचे थे।
विकाश ने इसके बाद लगातार दो अंक लेकर लीड 4 की कर दी। फिर डू ओर डाई रेड पर डिफेंस ने अजीत का शिकार कर लीड 5 की कर दी। अबकी डू ओर डाई रेड की बारी विकाश की थी और वह दो अंक लेकर आए। लीड अब 6 की हो गई थी। विकाश ने इसी के साथ अपना सुपर-10 भी पूरा किया। ढाई मिनट बचे थे और मुम्बा सुपर टैकल की स्थिति में थे। विकाश आए और पंकज को बाहर किया। फिर हरियाणा ने मुम्बा को दूसरी बार आलआउट कर 34-25 की लीड लेकर अपनी जीत सुनिश्चित कर ली।
-
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta March 28: आज के मैच का टॉस कौन जीता- RCB vs SRH -
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 28 March: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications