Pro Kabaddi League: यू मुम्बा ने किया बड़ा धमाका, दबंग दिल्ली को रोमांचक मैच में हराया
Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी लीग में दबंग दिल्ली और यू मुम्बा के मैच में मुम्बा ने बाजी मारते हुए दिल्ली को हराकार धमाका कर दिया। यू मुम्बा ने इस करीबी मैच में 32-26 के अंतर से जीत हासिल कर ली। दिल्ली की यह इस सीजन कुल पांचवीं पराजय है। मुम्बा को छह मैचों में तीसरी जीत मिली है।
मुम्बा ने अच्छी शुरुआत करते हुए ढाई मिनट में 3-1 की लीड ले ली। हालांकि लगातार दो अंक लेकर दिल्ली ने स्कोर बराबर कर दिया। इसी बीच मंजीत ने दो अंक की रेड के साथ मुम्बा को फिर 2 अंक से आगे कर दिया। दिल्ली ने फिर लगातार दो अंक लेकर स्कोर 5-5 कर दिया। यही सिलसिला चलता रहा और नौ मिनट बाद स्कोर 7-7 था। 10 मिनट की समाप्ति तक मुम्बा हालांकि 9-7 से आगे थे।

शुरुआत में दोनों टीमों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी और स्कोर 12-12 था। इसके बाद भी सिलसिला यही चलता था। हाफ टाइम तक मुम्बा ने स्कोर 14-13 कर दिया और यहाँ कड़ा मुकाबला चल रहा था। हाफ टाइम के बाद परवेश ने लीड दो अंकों की कर दी।
मंजीत ने दिल्ली को ऑलआउट की ओर धकेल दिया लेकिन आशीष ने दो अंक की रेड के साथ ऑलआउट बचा लिया लेकिन अगले ही पल दिल्ली ऑलआउट हो गई। मुंबा को 21-15 की लीड मिल चुकी थी।
हालांकि दिल्ली ने प्रयास किया लेकिन मुम्बा ने लीड बनाए रखी और अंत तक यह छह अंकों की हो गई। मुंबा की जीत में मंजीत (9 अंक) और कप्तान सुनील (4) के अलावा सोमवीर (3) का अहम रोल रहा। इस तरह मुम्बा ने पहले मैच में दिल्ली से मिली हार का हिसाब चुकता कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications