Pro Kabaddi League Mein Aaj Kiska Match: प्रो कबड्डी लीग में आज किसका मैच है- 31 OCT
Pro Kabaddi League Mein Aaj Kiska Match Hai: प्रो कबड्डी लीग में आज दो मैच खेले जाएंगे और दोनों मैचों में फैन्स को बड़ी उम्मीदें रहेंगी। पहला मुकाबला दबंग दिल्ली और पटना पाइरेट्स के बीच खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला जयपुर पिंक पैंथर्स और यू मुम्बा के बीच खेला जाएगा।
दबंग दिल्ली के प्रदर्शन में कुछ गिरावट देखने को मिली है। अंक तालिका में भी दिल्ली की टीम फिसलकर नीचे आई है। दिल्ली ने 5 मैच खेलकर 2 में जीत दर्ज की है और तालिका में छठा स्थान हासिल हासिल किया है। दबंग दिल्ली इस सीजन अपनी तीसरी जीत की तलाश में है।

दूसरी तरफ पटना पाइरेट्स का हाल इससे कहीं ज्यादा बुरा है। पाइरेट्स को अपनी दूसरी जीत की तलाश है। पटना ने अब तक तीन मैच खेले हैं और एक मुकाबले में जीत दर्ज की है। अंक तालिका की बात करें, तो पटना पाइरेट्स यहाँ ग्यारहवें नम्बर पर मौजूद है।
जयपुर पिंक पैंथर्स और यू मुम्बा के मैच में जयपुर का पलड़ा भारी नजर आता है। पिंक पैंथर्स इस समय अंक तालिका में पांचवें नम्बर पर बनी हुई है। जयपुर ने अब तक 4 मैचों में 2 जीत दर्ज की है। अगर इस मैच में जयपुर जीत दर्ज करती है, तो तालिका में ऊपर चली जाएगी।
यू मुम्बा का प्रदर्शन इस सीजन अभी तक प्रभावित करने वाला नहीं रहा है। 3 मैचों में 1 जीत के साथ यू मुम्बा संघर्ष करती दिखाई दे रही है। हालांकि टीम में क्षमता है लेकिन जयपुर को हराने के लिए पूरी टीम को अच्छा करना होगा। तालिका में मुम्बा 9वें स्थान पर है।












Click it and Unblock the Notifications