PKL 11: किन टीमों के बीच होगा प्रो कबड्डी लीग का पहला मैच, कहाँ देखें लाइव टेलीकास्ट
Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी लीग का नया सीजन शुरू होने में महज एक दिन का समय बचा है। दस साल पूरे करने के बाद लीग का यह ग्यारहवां सीजन है। सभी टीमों की तरफ से तैयारी पूरी कर ली गई है। प्लेयर्स ने जमकर अभियास किया है और अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं।
पिछले सीजन टाइटल जीतने वाली पुणेरी पलटन का मैच दूसरे दिन होगा। शुरुआती दिन पुणेरी पलटन का मुकाबला नहीं होगा। पहला मैच मेजबान टीम का है। उनके खिलाफ परदीप नरवाल की टीम मैट पर उतरेगी। धांसू मैच देखने को मिल सकता है।

18 अक्टूबर को तेलुगु टाइटंस और बेंगलुरु बुल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच हैदराबाद में होना है। लीग का पहला चरण हैदराबाद में ही खेला जाएगा। इसके बाद यह पड़ाव नोएडा की तरफ आएगा। तेलुगु टाइटंगस अपने घरेलू फैन्स के सामने खेलेगी।
बेंगलुरु बुल्स को परदीप नरवाल के आने से फायदा मिलेगा। वह रेडिंग के किंग कहे जाते हैं। परदीप की फुर्ती चिते की तरह होती है। पिछले सीजन वह यूपी योद्धाज के लिए खेल रहे थे। टाइटंस और बुल्स के बीच मुकाबला रात 8 बजे से शुरू हो जाएगा। रोमांचक मैच की उम्मीद की जा सकती है।
जहाँ तक इस मैच के लाइव प्रसारण की बात है, तो इसे टीवी और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकरा है। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर मैच का सीधा प्रसारण देखने को मिलेगा। इसके अलावा डिजनी+हॉटस्टार पर भी मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट देखा जा सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications