Pro Kabaddi League ka final kon Jeeta: प्रो कबड्डी लीग का फाइनल कौन जीता- पुणेरी पलटन vs हरियाणा स्टीलर्स
Pro Kabaddi League Ka Final Kon Jeeta: प्रो कबड्डी लीग के दसवें सीजन में पुणेरी पलटन ने इतिहास रच दिया। हैदराबाद में खेले गए फाइनल मैच में पुणेरी पलटन ने हरियाणा स्टीलर्स को हराते हुए खिताब हासिल कर लिया। प्रो कबड्डी के इतिहास में पहली बार पुणेरी पलटन ने खिताबी जीत दर्ज की है। पिछले साल पलटन जयपुर पिंक पैंथर्स के खिलाफ रनर अप रही थी।
पलटन ने शुरुआत से ही हरियाणा के ऊपर दबाव बनाकर रखा था। हालांकि अंतिम समय में हरियाणा ने काफी जोर लगाया लेकिन पलटन ने 3 अंकों से मुकाबला अपने नाम कर लिया। 28-25 की स्कोरलाइन के साथ मुकाबला समाप्त हुआ।

पहले हाफ में हरियाणा स्टीलर्स ने भी पुनरी पलटन को तगड़ी टक्कर दी और ज्यादा बढ़त लेने का मौका नहीं दिया। दोनों टीमों के ऊपर फाइनल मैच का प्रेशर भी साफ़ तौर पर दिखा। पहला हाफ 13-10 के स्कोर से पुणेरी पलटन ने अपने नाम कर लिया।
दूसरे हाफ में हरियाणा को ऑल आउट करते हुए पुणेरी पलटन ने स्कोर 18-11 कर दिया और यह लीड हरियाणा को भारी पड़ी। 35वें मिनट तक पलटन के पास छह अंकों की लीड थी और स्कोर 25-19 था। इसके बाद लीड 28-20 के साथ 8 अंकों की हो गई। यहाँ से वापसी हरियाणा के लिए आसान नहीं था। अंत में जोर लगाने के बाद भी हरियाणा को 3 अंकों से हार मिली और पलटन पहली बार चैम्पियन बन गई।












Click it and Unblock the Notifications