Pro Kabaddi League 2025: दबंग दिल्ली ने रचा इतिहास, फाइनल में पुनेरी पलटन को हराकर उठाई ट्रॉफी
Pro Kabaddi League 2025 Dabang Delhi: दबंग दिल्ली के.सी. (Dabang Delhi KC) ने प्रो कबड्डी लीग (PKL 2025) का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में खेले गए बेहद रोमांचक फ़ाइनल मुकाबले में पुनेरी पलटन को 31-28 के करीबी अंतर से मात दी। यह दबंग दिल्ली का दूसरा पीकेएल खिताब है। इसके साथ ही दिल्ली एक से अधिक बार खिताब जीतने वाली तीसरी टीम बन गई है।
जीत के साथ ही दबंग दिल्ली ने रचा इतिहास (Pro Kabaddi League 2025 Dabang Delhi)
पुनेरी पलटन अब पटना पाइरेट्स और जयपुर पिंक पैंथर्स के बाद एक से अधिक ख़िताब जीतने वाली तीसरी टीम बन गई है। इसके अलावा दबंग दिल्ली यू मुंबा (सीज़न 2) के बाद अपनी घरेलू जमीन पर खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई। पुनेरी पलटन के खिलाफ दबंग दिल्ली के.सी. ने फाइनल में जोरदार प्रदर्शन करते हुए यह बड़ी उपलब्धि अपने नाम की।

फाइनल में रहा दिल्ली का दबदबा
मुकाबले की शुरुआत में ही दिल्ली ने अपने रेडर नीरज नरवाल (8 रेड प्वॉइंट) और अजिंक्य पवार (6 रेड प्वॉइंट) के दम पर 20-14 की बढ़त ले ली। नीरज के सुपर रेड और अजिंक्य के ऑल-आउट से दिल्ली ने हाफ-टाइम तक अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी। हालांकि, पुनेरी पलटन ने भी अभिनिश नडाराजन के सुपर टैकल से जोरदार पलटवार किया। लेकिन वह दिल्ली से आगे नहीं निकल पाई।
दिल्ली को 31-28 से मिली जीत
दूसरे हाफ में पुनेरी पलटन के रेडर आदित्य शिंदे (सुपर 10) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को मैच में वापस ला दिया। एक समय दिल्ली की 8 अंकों की लीड थी, जिसे पलटन ने ऑल-आउट करके महज़ एक अंक के अंतर पर ला दिया था। आखिरी मिनटों में मैच का रोमांच चरम पर था। जब सिर्फ एक अंक का फासला बचा था, तब दबंग दिल्ली के अनुभवी डिफेंडर फजल अत्राचली ने आदित्य शिंदे पर एक निर्णायक टैकल किया। इस टैकल ने दिल्ली को 31-28 से जीत दिला दी और उन्होंने दूसरी बार प्रो कबड्डी की चमचमाती ट्रॉफी उठा ली।












Click it and Unblock the Notifications