Pro Kabaddi League 2023: प्रो कबड्डी लीग का पहला मैच आज, जानें कब, कहां और कैसे देख सकेंगे लाइव

Pro Kabaddi League 2023-24 Schedule: प्रो कबड्डी लीग (PKL) के 10वें सीजन की शुरुआत आज यानी 2 दिसंबर 2023 से होने जा रही है। इस सीजन का आयोजन देशभर के 12 शहरों में किया जाएगा, जिसकी शुरुआत अहमदाबाद के एरेना बाय ट्रांसस्टेडिया स्टेडियम से होगी। टूर्नामेंट का पहला मैच गुजरात जाइंट्स बनाम तेलुगु टाइटंस के बीच होगा, जोकि रात आठ बजे से खेला जाएगा।

दोनों टीमों की नजर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करने पर होगी। अपने घरेलू मैदान ईकेए एरेना, अहमदाबाद से शुरुआत करते हुए, गुजरात जायंट्स पीकेएल 2023 के शुरुआती मैच के लिए एक मजबूत टीम साबित हो सकती है।

Gujarat Giants vs Telugu Titans

गुजरात जाइंट्स बनाम तेलुगु टाइटंस हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
गुजरात जायंट्स का तेलुगु टाइटंस के खिलाफ शानदार ट्रैक रिकॉर्ड है और उन्होंने टाइटंस के खिलाफ 8 मैचों में से 7 में जीत हासिल की है, जबकि तेलुगु टाइटंस ने 1 बार जीत के साथ वापसी की है। सीजन 9 में गुजरात जायंट्स बनाम तेलुगु टाइटंस के बीच पिछला मुकाबला गुजरात जायंट्स के पक्ष में समाप्त हुआ। उन्होंने 44-30 से जीत दर्ज की थी।

प्रो कबड्डी लीग 2023-24 के मैच कहां देखें?
प्रो कबड्डी लीग 2023-24 सीजन के लाइव एक्शन का भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके साथ ही स्टार नेटवर्क पर विभिन्न रीजनल भाषाओं में मैच का आनंद भी ले सकते है। प्रो कबड्डी लीग 2023-24 के मैच डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर भी मुफ्त में स्ट्रीम किए जा सकते हैं। टूर्नामेंट के सभी मैच रात आठ बजे से शुरू होंगे।

गुजरात जायंट्स बनाम तेलुगु टाइटंस प्रो कबड्डी लीग टीम

गुजरात जायंट्स स्क्वाड: रोहन सिंह, अरकम शेख, मोहम्मद एस्माईल नबीबख्श, रोहित गुलिया, बालाजी डी, विकास जगलान, जीतेंद्र यादव, सौरव गुलिया, मनुज, फज़ल अत्राचली, सोमबीर, रवि कुमार, दीपक राजेंद्र सिंह, नितेश और आकाश प्रशर

तेलुगु टाइटंस स्क्वाड: पवन सहरावत, विनय रेढू, रॉबिन चौधरी, प्रफुल्ल जावरे, ओंकार पाटिल, परवेश भैंसवाल, मिलाद जब्बारी, मोहित, नितिन, गौरव दहिया, अजीत पंवार, अंकित जागलान, रजनीश दलाल, शंकर गदाई, हामिद नादेर, ओंकार मोरे और एस संजीवी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+