PKL 2023-24: तमिल थलाइवाज ने जीत दर्ज कर खुद को प्लेऑफ़ की दौड़ में रखा बरकरार
Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी के दिल्ली लेग में तमिल थलाइवाज ने जीत दर्ज करते हुए प्लेऑफ़ की उम्मीदों को बरकरार रखा है। तमिल थलाइवाज ने यूपी योद्धाज को 32-25 के अंतर से पराजित कर दिया। थलाइवाज की इस सीजन यह आठवीं जीत है। यूपी को 18 मैचों में 13वीं पराजय का सामना करना पड़ा।
शुरुआत यूपी की अच्छी रही और पांच मिनट में 4-1 के साथ लीड भी बना ली थी। इसके बाद विपक्षी टीम ने भी वापसी करते हुए दो अंक हासिल कर लिया। इसके बाद भी यूपी की टीम आगे रही लेकिन 10 मिनट तक फासला एक अंक था और स्कोर 10-9 था।

थलाइवाज ने यूपी को पहली बार ऑल आउट करते हुए स्कोर 16-12 कर दिया और लीड बना ली। इसके बाद पहला हाफ थलाइवाज ने 21-16 से अपने नाम करते हुए मजबूत इरादे दर्शा दिए। तमिल थलाइवाज का डिफेन्स अच्छा कार्य कर रहा था, इसके कारण ही वे लीड में आए।
हाफ टाइम के बाद यूपी ने दो अंक लेकर वापसी का प्रयास किया लेकिन थलाइवाज ने भी जोर लगाया और स्कोर 24-18 कर दिया। डू और डाई से यूपी ने स्कोर 20-25 किया लेकिन थलाइवाज ने भी डू और डाई में अंक लेकर फासला 6 अंकों का कर दिया।
ब्रेक के बाद नरेंदर ने डू ओर डाई रेड करते हुए सुपर-10 पूरा कर लिया। 5 डिफेन्स के साथ यूपी डू ओर डाई पर खेल रही थी। हिमांशु गए और आउट हो गए। स्कोर 22-27 हो गया था। फिर थलाइवाज के डिफेंस ने अनिल को आउट कर फासला 6 का कर लिया। दो मिनट का गेम बचा था और थलाइवाज के पास 6 पॉइंट्स की लीड थी। इसके बाद थलाइवाज ने धीमी गति से खेलना शुरू कर दिया और यूपी मुकाबला हार गई। माना जा रहा था कि तमिल थलाइवाज हारकर प्लेऑफ़ से बाहर होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और जीत के साथ अभी उनकी उम्मीदें बनी हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications