PKL 2025 में आज होंगे दो धमाकेदार मुकाबले, पटना, यूपी, पुनेरी और गुजरात की भिड़ंत, ऐसे देखें लाइव

PKL 2025 Live Streaming: प्रो कबड्डी लीग (PKL 2025) में आज यानी 1 सितंबर को दो बड़े मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच पटना पाइरेट्स और यूपी योद्धा के बीच होगा, जबकि दूसरा रोमांचक मुकाबला पुनेरी पलटन और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा। फैंस के लिए यह डबल धमाका का दिन है क्योंकि दोनों मैच बेहद रोमांचक होने वाले हैं।

पटना पाइरेट्स बनाम यूपी योद्धा (PKL 2025 Live Streaming)

दिन का पहला मुकाबला पटना पाइरेट्स और यूपी योद्धा के बीच खेला जाएगा। तीन बार के चैंपियन पटना पाइरेट्स अब तक PKL के सबसे सफल फ्रेंचाइज़ी रहे हैं। इस बार वे अपना पहला मैच खेलेंगे और सीजन की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगे। दूसरी ओर यूपी योद्धा बेहतरीन फॉर्म में है। उन्होंने अपने पहले मैच में तेलुगु टाइटन्स को शानदार अंदाज में हराया था। प्लेऑफ में छह बार जगह बना चुकी यह टीम पटना के खिलाफ भी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। यह मुकाबला रात 8 बजे से शुरू होगा।

PKL 2025 1

पुनेरी पलटन बनाम गुजरात जायंट्स

दिन का दूसरा मैच सीजन 10 के चैंपियन पुनेरी पलटन और गुजरात जायंट्स के बीच होगा। पुनेरी पलटन ने अपने पहले मुकाबले में बेंगलुरु बुल्स को कड़ी टक्कर के बाद हराया था। टीम का आत्मविश्वास ऊंचा है और वे इस मैच में भी जीत के इरादे से उतरेंगे। वहीं, गुजरात जायंट्स अपने पहले मुकाबले में यू मुम्बा से टाईब्रेकर में हार गए थे। ऐसे में उनके सामने पुनेरी जैसी मजबूत टीम को हराने की बड़ी चुनौती होगी। यह मुकाबला रात 9 बजे से शुरू होगा।

कहां देख सकते हैं लाइव मैच

टीवी पर पीकेएल 2025 के सभी मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित किए जाएंगे। इसके अलावा फैंस जियो सिनेमा और डिज्नी हॉट स्टार ऐप और वेबसाइट पर मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं। दोनों मुकाबले फैंस के लिए हाई-वोल्टेज एक्शन से भरपूर होंगे। एक तरफ पटना और यूपी के बीच टक्कर देखने लायक होगी, वहीं पुनेरी और गुजरात का मैच सीजन का सबसे रोमांचक मुकाबला साबित हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+