PKL 2023-24: जयपुर पिंक पैंथर्स ने यूपी योद्धाज को 67-30 से हराया, सेमीफाइनल खेलना हुआ सुनिश्चित

Pro Kabaddi League: जयपुर पिंक पैंथर्स ने प्रो कबड्डी लीग में अपना धाकड़ प्रदर्शन जारी रखते हुए यूपी योद्धाज को 67-30 के बड़े अंतर से पराजित कर दिया। इस जीत के साथ ही जयपुर पिंक पैंथर्स ने तालिका में पहला स्थान अर्जित कर लिया। अब पिंक पैंथर्स टॉप दो में रहते हुए सेमीफाइनल जरुर खेलेगी।

पिंक पैंथर्स ने शुरुआत में 2-1 से लीड बनाई और बाद में यूपी ने इस स्कोर को पार करते हुए लीड हासिल की लेकिन गत चैम्पियन जयपुर को ज्यादा देर तक दूर रख पाना आसान नहीं था। जयपुर ने स्कोर 7-7 कर बराबरी हासिल कर ली।

pkl 2023-24

जयपुर ने यूपी को पहली बार ऑल आउट करते हुए स्कोर 18-11 कर दिया और एक बड़ी लीड की तरफ कदम बढ़ा दिए। हाफ टाइम तक स्कोर 23-11 था और जयपुर के पास एक सॉलिड बढ़त थी। इसके बाद यूपी ने वापस आकर तीन अंक जुटाए लेकिन उस समय स्कोर 15-28 हुआ।

जयपुर ने यूपी को ऑल आउट करते हुए स्कोर 37-15 कर दिया। इसके बाद फिर से यूपी ऑल आउट हुई और स्कोर 48-18 हो गया। अर्जुन ने पीकेएल में अपने 900 रेड अंक पूरे किये। जयपुर पिंक पैंथर्स ने पांचवीं बार यूपी योद्धाज को ऑल आउट करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+