PKL 2023-24: करो या मरो वाले मैच में तमिल थलाइवाज का धमाका, पटना को बुरी तरह रौंदा
PKL 2023-24: जयपुर में करो या मरो वाले मैच में तमिल थलाइवाज ने जीत दर्ज कर खुद को प्लेऑफ़ की दौड़ में बनाये खरा है। सवाई मानसिंह इनडोर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में तमिल थलाइवाज ने पटना पाइरेट्स को 41-25 के बड़े अंतर से पराजित कर दिया। थलाइवाज की तीसरी जीत है।
पटना पाइरेट्स की सातवीं हार है। तमिल थलाइवाज के लिए रेडिंग में अजिंक्य पवार ने दमदार प्रदर्शन किया और 10 अंक हासिल किये। साहिल और अभिषेक के हाई-5 प्राप्त किया। पटना के लिए सुधाकर ने अच्छा कल दिखाया और 8 अंक बटोरे, अंकित जगलान ने हाई-5 मारा।

मुकाबले के शुरुआती 10 मिनट में काफी रोमांचक खेल हुआ। तीन मिनट के अंदर ही पटना ऑलआउट के करीब पहुंच गई लेकिन सुधाकर ने उसे बचा लिया। फिर पटना ने वापसी करते हुए एक अंक की लीड ले ली लेकिन इसके बाद थलाइवाज ने लगातार अंक लेते हुए अपनी स्थिति मजबूत काफी मजबूत की और पटना को पहली बार ऑलआउट कर 12-6 की लीड ले ली।
डिफेन्स में एम् अभिषेक ने तमिल थलाइवाज ने बेहतरीन काम किया। उनके अलावा अजिंक्य ने टीम के लिए रेडिंग में धमाका करते हुए स्कोर 20-11 कर दिया। पहले हाफ तक 9 अंकों की लीड के साथ तमिल थलाइवाज ने आक्रमण जारी रखा।
डू और डाई रेड पर अजिंक्य ने पॉइंट हासिल किया और विपक्षी टीम की डू और डाई रेड पर नीरज को आउट कर दिया। इस तरह बढ़त 25-11 हो गई। इसके बाद पांच और लेकर तमिल थलाइवाज ने स्कोर 30-12 कर दिया। यहाँ से पटना के लिए परेशानी बढ़ गई।
जब मुकाबले के 10 मिनट बचे थे, उस समय दोनों टीमों के बीच 14 अंकों का अच्छा अंतर था। इस अंतर को पाटना आसान नहीं था। हालांकि पटना पाइरेट्स के रेडिंग और डिफेन्स ने प्रयास तो किया लेकिन अंततः तमिल थलाइवाज ने जीत के साथ खुद को प्लेऑफ़ में बरकरार रखा।












Click it and Unblock the Notifications