PKL 2023-24: हरियाणा स्टीलर्स ने करीबी मैच में यू मुम्बा को 46-40 से किया पराजित

PKL 2023-24: हरियाणा स्टीलर्स ने घरेलू लेग में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए यू मुम्बा को पराजित कर दिया। हरियाणा स्टीलर्स ने यू मुम्बा के खिलाफ मुकाबले को 46-40 के अंतर से जीत लिया। हरियाणा की यह 13वीं जीत है और तालिका में चौथा स्थान हासिल कर लिया। यू मुम्बा को 13वीं हार का सामना करना पड़ा है।

जब मैच शुरू हुआ, उस समय दोनों टीमों के बीच बराबरी की टक्कर थी। इसके बाद हरियाणा ने अपने गेम में दमखम दिखाना शुरू किया। हरियाणा स्टीलर्स ने सातवें मिनट में यू मुम्बा को ऑल आउट करते हुए स्कोर 10-4 कर लिया और लीड हासिल कर ली। यू मुम्बा ने भी लीड कम करते हुए 3 अंक जुटाए।

pkl 2023-24

पहले हाफ में हरियाणा ने दबदबा बना लिया था और स्कोर 30-15 रहा। इसके बाद दूसरे हाफ में यू मुम्बा की तरफ से लगातार वापसी देखने को मिली। 23वें मिनट में यू मुम्बा ने हरियाणा को ऑल आउट कर दिया। इसके बाद भी हरियाणा के एटीम आगे थी लेकिन यू मुम्बा ने फिर से वापसी कर ली।

यू मुम्बा ने 35वें मिनट में हरियाणा को ऑल आउट कर दिया। इसके बाद स्कोर 39-37 था। अंतिम दो मिनट के दौरान हरियाणा स्टीलर्स के पास 4 अंकों की लीड थी। इसे हरियाणा ने बरकरार रख दिया। इस तरह मुकाबला हरियाणा ने 46-40 के बड़े अंतर से जीत लिया। यू मुम्बा को निराशा हाथ लगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+