PKL 2023-24: गुजरात जायंट्स ने लगाई जीत की हैट्रिक, अंतिम मिनट में पलट गया गेम
PKL 2023-24: प्रो कबड्डी लीग में अहमदाबाद लेग में आज एक ही मुकाबला खेला गया। इस मैच में गुजरात जायंट्स ने यू-मुम्बा को 39-37 के अंतर से पराजित कर दिया। अब तक दो मैच खेले जा रहे थे लेकिन आज सिर्फ एक ही मुकाबला खेला गया।
गुजरात जायंट्स का बेहतरीन प्रदर्शन जारी है। गुजरात जायंट्स ने तीसरी जीत दर्ज कर ली। गुजरात ने आज खेले गए पहले मुकाबले में यू-मुम्बा को पराजित कर दिया। हालांकि मुकाबला करीबी रहा लेकिन गुजरात ने 39-37 के अंतर से जीत दर्ज कर ली।

गुजरात ने हर विभाग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यू-मुम्बा को पछाड़ दिया। गुजरात के लिए सोनू ने सुपर 10 हासिल किया। रोहित गुलिया ने भी अच्छा काम किया, उनको कुल 7 अंक मिले। कप्तान फजल अत्राचली ने डिफेन्स में बेहतरीन किया, वह 4 अंक लेने में सफल रहे।
अंत में एक समय ऐसा भी आया था जब मैच टाई की तरफ जा रहा था। रेडर सोनू ने सुपर रेड मारी और गुजरात को बढ़त दिला दी। उन्होंने मूम्बा के तीन खिलाड़ियों को आउट कर अपना सुपर 10 पूरा कर लिया। इसके कारण गुजरात ने लगातार अपना तीसरा मुकाबला जीतने मस सफलता हासिल की।
घरेलू दर्शकों के सामने गुजरात के खिलाड़ियों में जोश देखने को मिला। अंतिम रेड के कारण गुजरात ने मैच जीत लिया। अन्यथा सीजन का पहला टाई देखने को मिल सकता था।












Click it and Unblock the Notifications