PKL 12 Points Table: किस टीम का रहा दबदबा, किसकी बढ़ी मुश्किलें? देखें पूरी लिस्ट
PKL 2025 Points Table: दुनिया की सबसे बड़ी कबड्डी लीग यानी प्रो कबड्डी लीग (PKL) का 12वां सीजन 29 अगस्त से धमाकेदार अंदाज में शुरू हो चुका है। IPL के बाद भारत की दूसरी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली लीग PKL ने पहले ही दिन से दर्शकों को रोमांचित करने का काम किया। उद्घाटन मुकाबले में तेलुगू टाइटंस और तमिल थलाइवाज़ आमने-सामने आईं, जबकि मौजूदा चैम्पियन हरियाणा स्टीलर्स ने 31 अगस्त को बंगाल वॉरियर्ज़ के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत की।
टूर्नामेंट में हुए कई बड़े बदलाव (PKL 2025 Points Table)
इस बार लीग में ड्रा नहीं होगा, क्योंकि इसके लिए नया टाई-ब्रेक सिस्टम लागू किया गया है। इसमें दोनों टीमों को पाँच-पाँच रेड करने का मौका मिलेगा और जरूरत पड़ने पर गोल्डन रेड से विजेता तय होगा। प्लेऑफ का फॉर्मेट भी बदला गया है। अब शीर्ष 8 टीमें नॉकआउट स्टेज में पहुंचेंगी। 5वें से 8वें स्थान वाली टीमें प्ले-इन मुकाबले खेलेंगी और विजेता आगे बढ़ेंगे। वहीं, टॉप-2 टीमों को सीधे क्वालिफायर-1 का टिकट मिलेगा।

टॉप पर विराजमान है ये टीम
इस बार PKL सीजन 12 में कुल 108 लीग मैच खेले जाएंगे। हर टीम को 18 मैच खेलने का मौका मिलेगा। हर जीत पर टीम को 2 अंक मिलेंगे। जबकि हार पर कोई अंक नहीं दिया जाएगा। इस समय पुनेरी पलटन और यू मुम्बा अंक तालिका में सबसे ऊपर चल रही हैं। दोनों ने अपने प्रदर्शन से शुरुआती दौर में ही दबदबा बनाया है। वहीं, पटना पाइरेट्स, गुजरात जायंट्स और बेंगलुरु बुल्स बिना जीत के निचले पायदान पर हैं।
रोमांचक होंगे आने वाले मुकाबले
जैसे-जैसे लीग आगे बढ़ेगी, मुकाबले और भी रोमांचक होंगे। हर टीम का सपना है फाइनल तक पहुंचकर खिताब जीतने का, लेकिन इसके लिए उन्हें लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा। लिहाजा टीम के खिलाड़ी आने वाले मैचों को लेकर अपना बेस्ट परफॉर्मेंस देना चाहेंगे।
जानें प्वॉइंट्स टेबल का क्या है हाल
पुनेरी पलटन - 4 मैच, 3 जीत, 1 हार, 6 अंक
यू मुम्बा - 4 मैच, 3 जीत, 1 हार, 6 अंक
दबंग दिल्ली के.सी. - 2 मैच, 2 जीत, 4 अंक
यूपी योद्धा - 3 मैच, 2 जीत, 1 हार, 4 अंक
हरियाणा स्टीलर्स - 3 मैच, 2 जीत, 1 हार, 4 अंक
बंगाल वॉरियर्ज़ - 2 मैच, 1 जीत, 1 हार, 2 अंक
तमिल थलाइवाज़ - 2 मैच, 1 जीत, 1 हार, 2 अंक
जयपुर पिंक पैंथर्स - 2 मैच, 1 जीत, 1 हार, 2 अंक
तेलुगू टाइटंस - 3 मैच, 1 जीत, 2 हार, 2 अंक
पटना पाइरेट्स - 2 मैच, 0 जीत, 2 हार, 0 अंक
गुजरात जायंट्स - 2 मैच, 0 जीत, 2 हार, 0 अंक
बेंगलुरु बुल्स - 3 मैच, 0 जीत, 3 हार, 0 अंक












Click it and Unblock the Notifications