Kabaddi Mein Aaj Kiska Match Hai: कबड्डी में आज किसका मैच है- गुजरात जायंट्स vs यूपी योद्धा

PKL 2023: प्रो कबड्डी लीग के 10वें सीजन में आज, 23 दिसंबर को एक बार फिर डबल हेडर का दिन है, दिन का पहला मैच तमिल थलाइवाज बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स (Tamil Thalaivas vs Jaipur Pink Panthers) के बीच शाम 8 बजे से खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच गुजरात जायंट्स बनाम यूपी योद्धा (Gujarat Giants vs UP Yoddha) के बीच रात 9 बजे से खेला जाएगा। दोनों मैच एसडीएटी मल्टी पर्पज इंडोर स्टेडियम, चेन्नई में खेल जाएंगे।

तमिल थलाइवाज बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
तमिल थलाइवाज बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच अब तक कुल 12 मैच खेले जा चुके हैं। इस दौरान जयपुर पिंक पैंथर्स ने कुल 6 मैच जीते हैं, जबकि तमिल थलाइवाज 3 मौकों पर विजयी रहे हैं। दोनों टीमों के बीच एक मैच टाई पर समाप्त हुआ है।

Tamil Thalaivas vs Jaipur Pink Panthers

गुजरात जायंट्स बनाम यूपी योद्धा हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
गुजरात जायंट्स बनाम यूपी योद्धा के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो दोनों टीमों के बीच कुल 9 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस दौरान गुजरात जायंट्स ने 5 मैच जीते हैं, जबकि यूपी योद्धा 2 बार विजयी रहे हैं। दो मैच बराबरी पर समाप्त हुए।

प्रो कबड्डी लीग के मैच कहां देखें?
प्रो कबड्डी लीग में आज दोनों डबल हेडर मुकाबले टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 2 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु, स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़ और स्टार स्पोर्ट्स फर्स्ट पर देख सकते हैं। मैच का लाइव स्ट्रीम भारत में डिज़्नी प्लस हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- REN vs HUR मैच की ये है सबसे बेस्ट ड्रीम-11 टीम, करोड़पति बनने का शानदार मौका?

तमिल थलाइवाज बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स प्लेयर स्क्वाड
तमिल थलाइवाज (TAM): अजिंक्य पवार, हिमांशू नरवाल, नरेंद्र कंडोला, हिमांशू सिंह, के. सेल्वामणि, विशाल चहल, नितिन सिंह, जतिन फोगाट, एम. लक्ष्मण, सतीश कन्नन, सागर राठी, हिमांशू यादव, एम. अभिषेक, साहिल गुलिया , मोहित जाखड़, आशीष मलिक, अमीरहोसैन बस्तामी, नितेश कुमार, रौनक खरब, मोहम्मदरेज़ा कबौद्राहंगी, रितिक

ये भी पढ़ें- Suryakumar Yadav: टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत को बड़ा झटका, इस कारण टीम से बाहर हुए सूर्यकुमार यादव

जयपुर पिंक पैंथर्स (JAI): अभिमन्यु रघुवंशी, राहुल चौधरी, भवानी राजपूत, अमीरहोसैन मोहम्मद मालेकी, अर्जुन देशवाल, वी अजित कुमार, नवनीत, देवांक, शशांक बी, अभिजीत मलिक, सुनील कुमार, सुमित, अंकुश, लवीश, साहुल कुमार, लकी शर्मा, आशीष, अभिषेक केएस, रेजा मीरबाघेरी।

गुजरात जायंट्स बनाम यूपी योद्धा प्लेयर स्क्वॉड
गुजरात जायंट्स (GUJ): फजल अत्राचली, रोहित गुलिया, अरकम शेख, मोहम्मद इस्माइल नबीबख्श, सोमबीर, विकास जगलान, सौरव गुलिया, दीपक राजेंद्र सिंह, रवि कुमार, नरेंद्र हुडा, जितेंद्र यादव, नितेश, जगदीप, बालाजी डी, मनुज, सोनू , राकेश, रोहन सिंह, परतीक दहिया, और नितिन, जीबी मोरे।

यूपी योद्धा (UP): प्रदीप नरवाल, सुरेंदर गिल, महिपाल, अनिल कुमार, शिवम चौधरी, गगना गौड़ा, आशु सिंह, नितेश कुमार, सुमित, हरेंद्र कुमार, हितेश, किरण मगर, विजय मलिक, गुरदीप, नितिन पंवार, हेल्विक वंजला। सैमुअल वफुला, गुलवीर सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+