Kabaddi Mein Aaj Kiska Match Hai: कबड्डी में आज किसका मैच है- बंगाल वॉरियर्स vs तमिल थलाइवाज
Kabaddi Mein Aaj Kiska Match Hai: रविवार को प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 में दो बड़े मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच बंगाल वॉरियर्स और तमिल थलाइवाज के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरा मैच सीजन आठ की चैंपियन दबंग दिल्ली और मनप्रीत सिंह की कोचिंग वाली हरियाणा स्टीलर्स के बीच होगा। इन दोनों ही मैच पर फैंस की नजरें बनी हुई है।
रोमांचक मुकाबले की उम्मीद: बंगाल वॉरियर्स ने अभी तक दो मैच खेले हैं, जिसमें से एक मुकाबले में उन्हें जीत मिली है तो जयपुर पिंक पैंथर्स के खिलाफ उनका मुकाबला टाई पर समाप्त हुआ था। वहीं तमिल थलाइवाज ने दबंग दिल्ली को अपने पहले मैच में काफी बड़े अंतर से हराया था। बंगाल वॉरियर्स और तमिल थलाइवाज के बीच होने वाला यह मुकाबला काफी रोमांचक हो सकता है।

ऐसे देखें लाइव मैच: दबंग दिल्ली और हरियाणा स्टीलर्स ने अब तक दो मुकाबले खेले हैं। दोनों ही टीमों को एक मैच में हार मिली है, तो वहीं एक मैच में जीत मिली है। बता दें कि प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर बिल्कुल फ्री में लाइव देखा जा सकता है। प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर दिखाया जा रहा है।
बंगाल वॉरियर्स की पूरी टीम: मनिंदर सिंह, श्रीकांत जाधव, सुयोग गैकर, गुहान राजू, प्रशांत यादव, असलम सजा, विश्वास गौड़ा, चाई मिंग चांग, महारुद्र गरजे और नितिन धनकर, शुभम शिंदे, वैभव गरजे, अक्षय राठी, आदित्य शिंदे, श्रेयस उम्बारदंड, दीपक शिंदे, अक्षय बोडाके, नितिन रावल और अक्षय भोईर।
तमिल थलाइवाज की पूरी टीम: अजिंक्य पवार, नरेंद्र, सेल्वामणि के, विशाल चहल, हिमांशू नरवाल, हिमांशू सिंह, नितिन सिंह, जतिन, सतीश कन्नन, मसानामुथु लक्षणन, एम अभिषेक, हिमांशू, सागर, आशीष, मोहित, साहिल गुलिया, अमीरहोसैन बस्तामी, रौनक, नितेश कुमार, मोहम्मदरेज़ा कबौद्रहांगी और रितिक।
दबंग दिल्ली की पूरी टीम: नवीन कुमार, आशु मलिक, मीतू शर्मा, मंजीत शर्मा, सूरज पंवार, आशीष नरवा, मनु देशवाल, विशाल भारद्वाज, विजय कुमार, सुनील नरवाल, नितिन चंदेल, बालासाहेब जाधव, युवराज पांडेया, हिम्मत अंतिल, फेलिक्स ली, योगेश दहिया, आशीष मलिक, मोहित, विक्रांत खोखर, आकाश पराशर।
हरियाणा स्टीलर्स की पूरी टीम: विनय तेवतिया, के प्रपंजन, सिद्धार्थ देसाई, चंद्रन रंजीत, घनश्याम मगर, हसन बलबुल, शिवम पटारे, विशाल टेट,जया सूर्या, नवीन कुंडू, हर्ष, मोनू हुडा, सनी सहरावत, जयदीप दहिया, मोहित नंदल, मोहित कलेर, राहुल रावल, हरदीप कंडोला, हिमांशु चौधरी, रवींद्र चौहान, आशीष नरवाल।












Click it and Unblock the Notifications