Kabaddi Mein Aaj Kiska Match Hai: कबड्डी में आज किसका मैच है- बेंगलुरु बुल्स vs हरियाणा स्टीलर्स

Kabaddi Mein Aaj Kiska Match Hai: प्रो कबड्डी लीग (PKL) के 10वें सीजन में आज, 9 दिसंबर को एक बार फिर डबल हेडर का दिन है, दिन का पहला मैच बेंगलुरु बुल्स बनाम हरियाणा स्टीलर्स (Bengaluru Bulls vs Haryana Steelers) के बीच शाम 8 बजे से खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच यूपी योद्धा बनाम तेलुगु टाइटंस (UP Yoddha vs Telugu Titans) के बीच रात 9 बजे से खेला जाएगा। दोनों मैच बेंगलुरु के श्री कांतीरावा इंडोर स्टेडियम में खेले जाएंगे।

बेंगलुरु बुल्स बनाम हरियाणा स्टीलर्स हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
पीकेएल के इतिहास में बेंगलुरु बुल्स और हरियाणा स्टीलर्स के बीच 8 बार आमना-सामना हो चुका है। हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ 5 जीत के साथ बेंगलुरु बुल्स हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में आगे हैं। हरियाणा स्टीलर्स ने बुल्स को 3 बार हराया है।3 मैचों के बाद बेंगलुरू बुल्स पीकेएल सीजन 10 की अंक तालिका में 10वें स्थान पर है। उन्होंने अब तक 3 मैचों में से कोई भी नहीं जीता है और 3 अंक अर्जित किए हैं। हरियाणा स्टीलर्स के पास भी कोई अंक नहीं है और वह सीजन का अब तक का एकमात्र मैच हारकर अंक तालिका में 12वें स्थान पर हैं।

Bengaluru Bulls vs Haryana Steelers

बेंगलुरु बुल्स बनाम हरियाणा स्टीलर्स फुल स्क्वाड
बेंगलुरु बुल्स (BLR):
भरत, विकास कंडोला, नीरज नरवाल, मोनू, अभिषेक सिंह, सुशील, बंटी, पियोत्र पामुलक, अक्षित, अमन, सौरभ नंदल, यश हुडा, सुरजीत सिंह, विशाल, अंकित, पार्टिक, सुंदर, रक्षित, रोहित कुमार, पोनपर्थिबन सुब्रमण्यम, मोहम्मद लिटन अली, अरुलनंथाबाबू, आदित्य शंकर पोवार, सचिन नरवाल और रण सिंह।

हरियाणा स्टीलर्स (HAR): सिद्धार्थ देसाई, चंद्रन रंजीत, के प्रपंजन, विनय, घनश्याम मगर, विशाल टेट, शिवम पटारे, जयसूर्या एनएस, हसन बलबूल, राहुल सेठपाल, जयदीप दहिया, हरदीप, हिमांशु चौधरी, रवींद्र चौहान, मोनू हुडा, नवीन कुंडू, मोहित नंदल, हर्ष, सनी सहरावत, आशीष और मोहित।

यूपी योद्धा बनाम तेलुगु टाइटंस हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
यूपी योद्धा बनाम तेलुगु टाइटंस के बीच अब तक कुल 12 खेलों में आमना-सामना हो चुका है। तेलुगु टाइटंस ने कुल मैच में से सिर्फ दो जीते हैं, जबकि यू.पी. योद्धा ने आठ में जीत हासिल की है। दो मैच टाई रहे हैं।

यूपी योद्धा बनाम तेलुगु टाइटंस प्लेयर स्क्वाड
यूपी योद्धा: प्रदीप नरवाल, सुरेंदर गिल, महिपाल, अनिल कुमार, शिवम चौधरी, गगना गौड़ा, आशु सिंह, नितेश कुमार, सुमित, हरेंद्र कुमार, हितेश, किरण मगर, विजय मलिक, गुरदीप, नितिन पंवार, हेल्विक वंजला। सैमुअल वाफुला, और गुलवीर सिंह।

तेलुगु टाइटंस: पवन सहरावत, रजनीश, रॉबिन चौधरी, प्रफुल्ल जवारे, ओंकार पाटिल, परवेश भैंसवाल, संदीप ढुल, गौरव दहिया, अंकित, मोहित नरवाल, नितिन, अजीत पवार, ओंकार आर. मोरे, शंकर भीमराज गदाई, मोहित, संजीवी एस, हामिद नादेर, और मिलाद जब्बारी।

प्रो कबड्डी लीग के मैच कहां देखें?
प्रो कबड्डी लीग में आज दोनों डबल हेडर मुकाबले टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 2 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु, स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़ और स्टार स्पोर्ट्स फर्स्ट पर देख सकते हैं। मैच का लाइव स्ट्रीम भारत में डिज़्नी प्लस हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+