अलसम इनामदार ने पुनेरी पल्टन से खेलने को लेकर दी अहम प्रतिक्रिया, यू मुंबा के सुनील कुमार ट्रॉफी के लिए उत्सुक

Pro Kabaddi League: महाराष्ट्र को कबड्डी की धरती कहा जाता है, और प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीज़न में यह राज्य एक बार फिर अपनी ताकत का प्रदर्शन करने को तैयार है। यू मुंबा और पुनेरी पल्टन-दोनों पूर्व चैंपियन टीमें-राज्य की समृद्ध कबड्डी विरासत की प्रतिनिधि हैं और इस बार पीकेएल में महाराष्ट्र का दूसरा सबसे बड़ा प्रतिनिधित्व दर्ज कराएंगी।

दोनों टीमों के बीच राइवलरी 18 सितंबर को जयपुर के सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में देखने को मिलेगी। यह वही ऐतिहासिक मैदान है जिसने 2024 में लीग के 1000वें मैच की मेजबानी की थी।

pro kabaddi league

इस बार पुनेरी पल्टन के कप्तान होंगे स्टार रेडर असलम इनामदार, जो पीकेएल जीतने वाले पहले महाराष्ट्रीयन कप्तान बन चुके हैं। दूसरी ओर, यू मुंबा का नेतृत्व कर रहे हैं लीग के सबसे सफल कप्तानों में से एक सुनील कुमार, जो ट्रॉफी को फिर से मुंबई लाने के लिए तैयार हैं।

गर्व और जुनून की कहानी

असलम इनामदार ने कहा, "महाराष्ट्र में जन्मा और पला-बढ़ा होना मेरे लिए गर्व की बात है, और पीकेएल जैसे बड़े मंच पर राज्य का प्रतिनिधित्व करना एक सपने के सच होने जैसा है। पुणेरी पल्टन के लिए खेलना और उन्हें चैंपियन बनाना मेरे करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है।"

यू मुंबा के कप्तान सुनील कुमार ने कहा, "महाराष्ट्र कबड्डी का पावरहाउस है। यू मुंबा जैसे ऐतिहासिक और प्रतिभाशाली टीम का नेतृत्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है। हमारी तैयारी पूरी है और इस बार हमारा लक्ष्य सिर्फ प्लेऑफ़ तक नहीं, बल्कि ट्रॉफी मुंबई वापस लाना है।"

कोचों की नई भूमिका, नई ऊर्जा पुनेरी पल्टन के नए कोच अजय ठाकुर, जो खुद एक दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं, ने कहा, "एक खिलाड़ी से कोच की भूमिका निभाना मेरे लिए सम्मानजनक और चुनौतीपूर्ण है। मैं अपने अनुभव का उपयोग खिलाड़ियों की नई पीढ़ी में सर्वश्रेष्ठ लाने के लिए करूंगा।"

यू मुंबा के मुख्य कोच अनिल चपराना ने कहा, "टीम की बागडोर दोबारा संभालना गर्व की बात है। मैं खिलाड़ियों में अनुशासन, साहस और जीत की भूख जगाने पर फोकस कर रहा हूँ। हमारी मेहनत और प्रतिबद्धता रंग लाएगी।"

महाराष्ट्र का प्रभाव और पीकेएल की बढ़ती लोकप्रियता

मशाल स्पोर्ट्स के बिजनेस हेड और पीकेएल के लीग कमिश्नर अनुपम गोस्वामी ने कहा, "महाराष्ट्र की कबड्डी में गहरी जड़ें हैं और यहां के खिलाड़ी और फैंस इस खेल को एक नई ऊँचाई तक ले गए हैं। इस सीज़न में महाराष्ट्र के 32 खिलाड़ी मैदान में होंगे, जो राज्य की ताकत और प्रतिभा का प्रतीक है।"

एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया (AKFI) के तत्वावधान में मशाल स्पोर्ट्स और जियोस्टार द्वारा प्रस्तुत प्रो कबड्डी लीग अब देश की सबसे लोकप्रिय खेल लीगों में से एक बन चुकी है। इसने न केवल कबड्डी को राष्ट्रीय पहचान दिलाई है, बल्कि इसे वैश्विक मंच पर भी स्थापित किया है।

सीज़न की शुरुआत और टिकट जानकारी

पीकेएल सीज़न 12 का आगाज़ 29 अगस्त को विशाखापत्तनम के राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में तेलुगु टाइटन्स और तमिल थलाइवाज के बीच ज़ोरदार मुकाबले से होगा। इसके बाद बेंगलुरु बुल्स बनाम पुनेरी पल्टन का मैच होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+