खिलाड़ी की मौत से टूटा Amitabh Bachchan का दिल, इमोशनल पोस्ट में लिखा- इंसान चले जाते हैं, खेल भावना नहीं
Amitabh Bachchan On Jaipur Pink Panthers Player Ali Samadi: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में प्रो कबड्डी लीग (PKL) मैच के दौरान जयपुर पिंक पैंथर्स टीम की खेल भावना की जमकर तारीफ की है। टीम ने 21 अक्टूबर को यू मुंबा के खिलाफ अपना मैच अपने दिवंगत सहायक मैनेजर वेदांत देवाडिगा के सम्मान में खेलने का फैसला किया, जिनकी हाल ही में अचानक मृत्यु हो गई थी।
टीम के खिलाड़ियों ने इस तरह दी श्रद्धांजलि (Amitabh Bachchan On Jaipur Pink Panthers Player Ali Samadi)
टीम के खिलाड़ियों ने अपने प्यारे साथी को श्रद्धांजलि देने का एक भावनात्मक तरीका अपनाया। खास तौर पर टीम के ईरानी खिलाड़ी अली समादी ने अपनी हेडबैंड पर वेदांत का नाम लिखकर मैदान पर प्रवेश किया। यह जेपीपी परिवार के लिए एक अत्यंत भावुक पल था। इस श्रद्धांजलि को देखकर अमिताभ बच्चन जो इस टीम के मालिक भी हैं, बहुत प्रभावित हुए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक विशेष नोट लिखा।

अमिताभ बच्चन ने किया इमोशनल पोस्ट
अमिताभ बच्चन ने लिखा कि टीम जेपीपी, हमने अपने सहायक मैनेजर को अचानक और दुखद रूप से खो दिया। टीम को हमारी तरफ से यह विकल्प दिया गया था कि वे न खेलें और दिवंगत के सम्मान में वॉकओवर दे दें। लेकिन टीम ने सम्मान में खेला, उनकी याद में उनके नाम की हेडबैंड पहनी। इंसान चले जाते हैं, खेल भावना नहीं। अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट पर फैंस भी लगातार रिएक्शन दे रहे हैं।
टीम ने मैच हारने के बावजूद मानवता और खेल भावना का जो उदाहरण पेश किया वह जीत से कहीं बड़ा था। मैच से पहले जयपुर पिंक पैंथर्स ने वेदांत देवाडिगा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया था और उन्हें प्यारा साथी बताया था, जिसकी कमी हमेशा महसूस होगी। अब टीम का ध्यान आगामी पीकेएल सीज़न 12 प्लेइन्स पर है। जेपीपी वर्तमान में अंक तालिका में 8वें स्थान पर है और प्लेइन्स के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।
अगला मुकाबला किससे?
जयपुर पिंक पैंथर्स का अगला मुकाबला 25 अक्टूबर को हरियाणा स्टीलर्स से होगा। अगर वे स्टीलर्स को हराने में कामयाब होते हैं, तो उनका सामना 26 अक्टूबर को यू मुंबा या पटना पाइरेट्स में से किसी एक टीम से होगा।












Click it and Unblock the Notifications