नई दिल्ली। ग्रैंडमास्टर अभिजीत गुप्ता ने एक बार फिर से इतिहास रच दिया है। वो फिडे ओपन में लगातार दूसरी बार खिताब जीतने में कामियाब हुए हैं। अभिजीत फीडे ओपन में लगातार दूसरी बार खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन चुके हैं।
राष्ट्रमंडल चैम्पियन अभिजीत गुप्ता ने हुगेवीन अंतरराष्ट्रीय शतरंज टूर्नामेंट में ये कारनामा कर दिखाया। अभिजीत ने 7.5 अंक हासिल किए। वो लगातार ग्रैंडमास्टर संदीपन चंदा पर दबाव बनाए हुए थे। खिताब जीतने के बाद उ न्होंने कहा कि पारियां बेहतरीन थी।
अभिजीत के साथ-साथ भारत के ग्रैंडमास्टर एम आर ललित बाबू ने तीसरा और भारत के ही ग्रैंडमास्टर एम श्याम सुंदर ने चौथा स्थान हासिल किया। इसे लेकर उन्होंने कहा कि शायद ही ऐसा मुकाबले पहले हुआ हो, जहां शुरुआत से ही भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा हो।
आपको बता दें कि 16 अक्टूबर 1989 को अभिजीत का जन्म राजस्थान के भीलवाड़ा में हुआ। वो राष्ट्रमंडल विजेता रह चुके हैं। उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।