गुवाहाटी। आईसीएल सीजन-3 के अपने 9वें मैच में मुंबई सिटी एफसी ने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी को 1-0 से हराकर अकंतालिका में शीर्ष स्थान पर कब्जा कर लिया है।
शनिवार को गुवाहाटी में खेले गए मैच में नॉर्थइस्ट और मुंबई के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। नॉर्थईस्ट घरेलू मैदान का फायदा ना उठा सका और 1-0 से मैच हार गया।
हॉकी: महिला एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी पर भारत का कब्जा, चीन को 2-1 से दी मात
नॉर्थईस्ट पर जीत के साथ ही मुंबई ने दिल्ली डायनामोज को दूसरे नंबर पर धकेलते हुए शीर्ष स्थान पर कब्जा जमा लिया है। मुंबई के 9 मैचों में 4 जीत के साथ 15 अंक हैं, जबकि दूसरे नंबर पर मौजूद दिल्ली के 8 मैचों में 3 जीत के साथ 12 अंक हैं।
Pics: दिवाली की रात गोवा में साथ-साथ दिखे विराट और अनुष्का
कोलकाता एफसी 12 अंकों के साथ तीसरे, चेन्नई 10 अंको के साथ चौथे स्थान पर है। नॉर्थईस्ट के 8 मैचों में तीन जीत के साथ 10 अंक हैं और वो पांचवें स्थान पर है।
.@MumbaiCityFC climb to the top of the table after the win against @NEUtdFC! #NEUvMUM #LetsFootball pic.twitter.com/O14k5smEeQ
— Indian Super League (@IndSuperLeague) November 5, 2016
आठ टीमों की इस प्रतियोगिता में एफसी पुणे सिटी सबसे नीचे आठवें स्थान पर है। रविवार को एफसी पुणे सिटी का मुकाबला कोलकाता से होगा।