लंदन। इंग्लैंड के लिए रिकॉर्ड गोल करने वाले दिग्गज फुटबॉलर वेन रूनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्सस के मुताबिक रूनी पर वेन रूनी पर शराब पीकर ड्राइविंग करने के संदेह में गिरफ्तार किया गया है। रूनी को उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड में चेशर स्थित उनके घर के पास पुलिस द्वारा गुरुवार रात रोका गया था।
आपको बता दें कि इंग्लैंड के लिए रिकॉर्ड गोल करने वाले दिग्गज फुटबॉलर वेन रूनी ने अभी हाल ही में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की थी। मैनचेस्टर यूनाइटेड के पूर्व कप्तान रूनी ने 119 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अपने देश के लिए 53 गोल किए हैं। उन्होंने अपने संन्यास की घोषणा इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में 200 गोल पूरे करने के दो दिन बाद की थी।