Video: मनु भाकर के सामने वैभव सूर्यवंशी का नाम लेना पड़ा भारी! किस बात पर भड़के फैंस? जमकर लगाई क्लास
Manu Bhaker Vaibhav Sooryavanshi controversy: एक ओलंपिक मेडल विजेता जिसने दुनिया में तिरंगा लहराया, उससे जब 15 साल के क्रिकेटर को लेकर सवाल किया गया तो सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फट पड़ा। लोग पूछ रहे हैं कि क्या भारत में क्रिकेट इतना बड़ा हो गया है कि एक चैंपियन शूटर की उपलब्धियों को दरकिनार कर उसे केवल 'क्रिकेट गॉसिप' के लिए इस्तेमाल किया जाएगा? आइए जानतें हैं क्यों इस एक सवाल ने पूरे खेल जगत को दो गुटों में बांट दिया है।
विवादों के बीच मनु भाकर ने अपनी शालीनता नहीं छोड़ी। वैभव सूर्यवंशी को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, 'अगर मेंटरशिप और आसपास का माहौल अच्छा हो, तो उम्र महज एक आंकड़ा है। प्रतिभा किसी भी उम्र में चमक सकती है। अगर उन्हें सही मार्गदर्शन मिले, तो वह निश्चित रूप से भविष्य के स्टार बनेंगे।'

जॉय भट्टाचार्य का तीखा हमला
केकेआर के पूर्व डायरेक्टर जॉय भट्टाचार्य ने इस मामले पर मीडिया और आयोजकों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने साफ कहा कि एक ओलंपिक मेडलिस्ट से क्रिकेटर के बारे में पूछना उनकी मेहनत और उनके खेल का अपमान है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा, 'अगली बार किसी क्रिकेटर से मनु भाकर के बारे में पूछकर देखिए, आपको खुद फर्क समझ आ जाएगा।'
क्या अन्य खेलों को 'दोयम दर्जा' दिया जा रहा है?
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस घटना को भारतीय खेल संस्कृति के लिए 'शर्मनाक' करार दिया है। नेटिजन्स इस बात से बेहद नाराज हैं कि भारत में गैर-क्रिकेट एथलीटों को हमेशा क्रिकेट के चश्मे से ही क्यों देखा जाता है। सोशल मीडिया पर इसे 'क्रिकेट की तानाशाही' करार देते हुए लोग मांग कर रहे हैं कि अन्य खेलों के हीरोज को वह सम्मान दिया जाए जिसके वे हकदार हैं।
एक्स (X) पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर वैथीश्वरन के. ने कहा, 'माफ कीजिए, वह एक ओलंपिक डबल मेडलिस्ट हैं। आपको वैभव सूर्यवंशी से मनु भाकर के बारे में पूछना चाहिए, न कि इसका उल्टा। हमारी खेल संस्कृति में यही सब खराबी है।'
वहीं, कौस्तव सेनगुप्ता ने अपना माथा पीटते हुए (इमोजी के साथ) सवाल किया, 'कोई मनु भाकर से वैभव सूर्यवंशी और उनके भारत के लिए डेब्यू करने के बारे में क्यों पूछेगा?' अन्य यूजर्स ने भी तीखा हमला करते हुए पूछा, 'क्या हम कभी भारतीय क्रिकेटरों से उभरते हुए निशानेबाजों (शूटरों) के बारे में सवाल पूछते हैं? यह किस तरह का सवाल है?' लोगों का स्पष्ट कहना है कि एक वर्ल्ड क्लास चैंपियन खिलाड़ी की मेहनत को नजरअंदाज कर उसे केवल क्रिकेट के प्रचार के लिए इस्तेमाल करना बेहद अपमानजनक है।













Click it and Unblock the Notifications