रियो डी जेनेरियो। बैडमिंटन में महिलाओं की हार की बाद भारत की महिला तीरंदाजी में भी निराशा ही हाथ लगी। महिला स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी की चीनी ताइपेई की तीरंदाज के हाथों हार हो गई। इसके बाद उम्मीद बची थी बोम्बायला देवी से लेकिन यहां भी निराश करने वाली खबर ही आई। रियो ओलंपिक : यह सेल्फी बनेगी इस महिला एथलीट के लिए सजा-ए-मौत की वजह, जानिए क्यों
मैक्सिको की वेलेंसिया अलेजांद्रा ने भारत की बोम्बायला देवी को सीधे सेटों में 6-2 से हरा दिया। वेलेंसिया ने यह मैच 28-26, 23-26,28-27, 25-23 से जीता। रियो ओलंपिक : बैडमिंटन में भारतीय महिलाओं ने किया निराश, हार से हुई शुरुआत
इससे पहले हुए दीपिका कुमारी के तीरंदाजी मुकाबले में भी ताइपई की तान तिंग या का दबदबा रहा। ताइपेई की इस स्टार आर्चर ने मुकाबले में दीपिका को 28-27, 29-26, 30-27 से हरा दिया। इस मुकाबले में दीपिका कुमारी ताइपेई की तीरंदाज से सामने बेबस ही नज़र आईं।
आपको बता दें कि इससे पहले दीपिका कुमारी ने इटली की गुएंदालिना सारतोरी को हराया था और प्री-क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश किया था। दीपिका ने इस मैच को बारिश आदि विषम परिस्थितियों के बावजूद जीतकर दिखाया। अभी फिलहाल भरतीय तीरंदाजी में अतानु दास से उम्मीद बची है। वह अभी अपना प्री क्वॉर्टर फाइनल मुकाबला खेलेंगे। Twitter विवाद : शोभा डे ट्वीट मामले पर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने मिलाए अभिनव बिंद्रा के सुर में सुर