ज़िम्बाब्वे बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट भारत में लाइव क्यों नहीं आ रहा? क्या आप जानते हैं इसका कारण
Zimbabwe vs New Zealand: न्यूजीलैंड की टीम इस समय ज़िम्बाब्वे दौरे पर गई हुई है और वहां टीम दूसरा टेस्ट मैच खेल रही है। कीवी टीम ने पहले टेस्ट में ही दबदबा बना दिया था और मेजबान ज़िम्बाब्वे को पछाड़ने का कार्य किया था। तीन दोनों के अंदर ही कीवी टीम ने मुकाबला जीतकर सीरीज में लीड हासिल कर ली थी।
टॉम लैथम टीम के कप्तान थे लेकिन चोट की वजह से दोनों ही मैचों में नहीं खेल पाए। इससे कीवी टीम को झटका तो लगा लेकिन मिचेल सैंटनर जैसा दिग्गज उनके पास था। ऐसे में वह कप्तान बन गए और कीवी टीम ने पहला मैच जीत लिया। दूसरा मैच भी सैंटनर की कप्तानी में खेला जा रहा है क्योंकि टॉम लैथम फिट नहीं हुए थे।

ज़िम्बाब्वे की टीम ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मेजबान टीम पिछड़ी हुई है, इस वाझ्स इ उनके ऊपर दबाव भी है। उधर कीवी टीम ने त्रिकोणीय टी20 सीरीज में जीत दर्ज की थी, उसमें दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में पराजित किया था। कीवी टीम के हौसले बुलंद हैं और ज़िम्बाब्वे की पिचों को भी अच्छी तरह समझ लिया है।
ज़िम्बाब्वे और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का सीधा प्रसारण भारत में उपलब्ध नहीं है।हालांकि ज़िम्बाब्वे का मैच देखने के लिए भारत में काफी दर्शक हैं लेकिन टीवी प्रसारण के अधिकार किसी ने नहीं खरीदे। इस वजह से यहां मैच का लाइव प्रसारण नहीं हो रहा है। हालांकि ओटीटी प्लेटफॉर्म से मुकाबला देखा जा सकता है। फैन कॉड एप्लीकेशन पर सब्सक्रिप्शन वाले दर्शक इस मैच को लाइव देख सकते हैं।
न्यूजीलैंड प्लेइंग 11
विल यंग, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डैरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), मिचेल सैंटनर (कप्तान), ज़ैकरी फोल्क्स, मैट हेनरी, मैथ्यू फिशर, जैकब डफी
ज़िम्बाब्वे प्लेइंग 11
ब्रायन बेनेट, ब्रेंडन टेलर, निक वेल्च, शॉन विलियम्स, क्रेग एर्विन (कप्तान), सिकंदर रज़ा, तफाद्ज़वा त्सिगा (विकेटकीपर), विंसेंट मासेकेसा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, तानाका चिवांगा, ट्रेवर ग्वांडु












Click it and Unblock the Notifications