Zimbabwe ने वेस्ली मधेवेरे की हैट्रिक के बाद पलटा मैच, Netherlands अंतिम गेंद पर 1 रन से हारा- VIDEO
Wessly Madhevere Hattrick- मधेवेरे से पहले दो ही जिम्बॉब्वे के गेंदबाज वनडे में हैट्रिक पूरी कर पाए थे। ये मैच इतना रोमांचक था कि हैट्रिक के बाद भी पलटा लेकिन अंतिम गेंद पर आखिरी बाजी मेजबानों के हाथ लगी।

भारतीय क्रिकेट टीम के इंटरनेशनल मुकाबले कुछ समय के लिए अब नहीं होंगे। लेकिन ये इसका मतलब ये नही है कि इंटनरेशनल क्रिकेट का रोमांच भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए खत्म हो गया है। इंडियन प्रीमियर लीग से पहले जिम्बाब्वे की टीम ने नीदरलैंड्स (Zimbabwe vs Netherlands) के खिलाफ एक ऐसा मुकाबला खेला जो अपने रोमांच की वजह से चर्चाओं में आ गया। इस मैच को जीतकर तीन मैचों की वनडे सीरीज जीतने की कगार पर पहुंच चुकी नीदरलैंड के सामने अचानक मेजबानों के पार्टटाइम स्पिनर वेस्ली मधेवेरे (Wesley Madhevere) आ गए जिन्होने एक कमाल ही हैट्रिक लेते हुए मैच पलट दिया।
वेस्ली मधेवेरे की हैट्रिक
वेस्ली मधेवेरे अपनी अफ्रीकी टीम के इतिहास में वनडे हैट्रिक (Wessly Madhevere Hattrick) लेने वाले तीसरे बॉलर बन गए हैं। वे फुलटाइम बॉलर भी नहीं है लेकिन ऑफ स्पिन ठीक कर लेते हैं। एक समय जीत की और बढ़ रही नीदरलैंड्स की टीम ने बहुत बढ़िया खेल दिखाते हुए 271 रनों का टारगेट का पीछा करने के लिए 43 ओवर में 213 रन बना दिए थे। फिर मधेवेरे अगला ओवर करते हैं और लगातार तीन निकालने के लिए पहले एकरमैन्न को स्टंप कराते हैं। फिर निदामनरु और वैन मीकेरेन को चलता कर देते हैं। ये दोनों ही बोल्ड हुए जो हैट्रिक के लिए सोने पर सुहागा हो गया। यहां से नीदरलैंड्स की कमर टूट गई।
नीदरलैंड्स ने आसानी से हार नहीं मानी-
इस हैट्रिक के बाद नीदरलैड्स को आसानी से ढह जाना चाहिए था लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी क्योंकि आगे की लड़ाई जारी रही। स्कॉट एडवर्ड्स ने 28 गेंदों पर 36 रनों की पारी खेलकर मुकाबले को दिलचस्प करने की भरपूर कोशिश की। उनके आउट होने के बाद भी जब लगा कि अब खेल खत्म है तो लास्ट के बल्लेबाज रियान क्लेन ने 4 गेंदों पर 8 और फ्रेड क्लासेन ने 3 गेंदों पर 10 रन ठोक डाले। अंतिम गेंद पर 4 रनों की दरकार थी लेकिन दो ही रन बने और मेजबानों ने मुकाबला 1 रनों से जीतकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली।
मधेवेरे ने जिस 44वें ओवर में गेम को पलटा उसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी दिया गया। उनसे पहले पेसर एडो ब्रांडेस ने 1997 में हैट्रिक ली थी। फिर प्रोसपर उत्सेया ने 2014 में हैट्रिक ली। मधेवेरे अभी केवल 22 साल के हैं और करियर की शुरुआत पर हैं। उनके नाम दो टेस्ट मैच हैं जहां उन्होंने ना कोई रन बनाया है और ना ही विकेट लिया है।
ये हैट्रिक अच्छी है लेकिन मधेवरे को लंबा तय करना होगा-
लेकिन सफेद गेंद क्रिकेट में इस खिलाड़ी के पास काफी अनुभव है जहां उन्होंने 28 वनडे मुकाबलों में 20.26 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए चार अर्धशतक लगाए हैं और 12 विकेट हासिल किए हैं। वे 47 टी20 में 7 अर्धशतक लगा चुके हैं लेकिन औसत फिर से 21 का ही है और यहां भी उनके नाम 12 विकेट ही हैं। जाहिर है अभी उनको लंबा सफर तय करना होगा। अब दोनों टीमों के बीच 25 मार्च को सीरीज का निर्णायक मैच खेला जाएगा। नीदरलैंड्स ने पहला मैच 3 विकेट से जीतने में कामयाबी हासिल की थी।












Click it and Unblock the Notifications