ZIM vs WI: टी-20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास, 255 रन बनाकर किया कमाल, हुई छक्कों की बारिश
ZIM vs WI T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में सोमवार को वेस्टइंडीज ने अपनी बल्लेबाजी की ताकत का लोहा मनवाया। बल्लेबाजों ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड बुक के पन्ने पलट दिए। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलते हुए वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवरों में 254/6 का विशाल स्कोर खड़ा किया।
हेटमायर ने खेली 34 गेंदों में 85 रनों की तूफानी पारी (ZIM vs WI T20 World Cup)
यह टी20 वर्ल्ड कप के 19 साल के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टोटल भी बन गया है। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला खराब साबित हुआ। वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाजों और मध्यक्रम ने वानखेड़े की सपाट पिच का पूरा फायदा उठाया। शिमरोन हेटमायर इस पारी के असली सूत्रधार रहे। उन्होंने महज 34 गेंदों में 85 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के शामिल थे।

क्रिस गेल के रिकॉर्ड को भी छोड़ा पीछे
अपनी इस पारी के दौरान हेटमायर ने दिग्गज क्रिस गेल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए वेस्टइंडीज के लिए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का कीर्तिमान भी अपने नाम किया। कप्तान रोवमैन पॉवेल ने भी मोर्चा संभाला और 35 गेंदों में 59 रनों की कप्तानी पारी खेलकर मध्यक्रम को मजबूती दी। पारी के अंतिम ओवरों में शेरफेन रदरफोर्ड (13 गेंदों पर 31 रन) और रोमारियो शेफर्ड (10 गेंदों पर 21 रन) ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की जमकर खबर ली।
वेस्टइंडीज ने किया 250 रनों का आंकड़ा पार
इन आतिशी पारियों की बदौलत वेस्टइंडीज ने 250 रन के मनोवैज्ञानिक आंकड़े को पार किया। जिम्बाब्वे के लिए ग्रीम क्रेमर ने हेटमायर का विकेट जरूर झटका, लेकिन तब तक कैरिबियाई टीम स्कोर बोर्ड पर रनों का अंबार लगा चुकी थी।वर्ल्ड कप इतिहास के शीर्ष स्कोर (पॉइंट्स टेबल पर असर)वेस्टइंडीज ने आयरलैंड द्वारा इसी वर्ल्ड कप में ओमान के खिलाफ बनाए गए 235 रनों के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications