'एक शर्मा गया तो दूसरा आ गया', जो रोहित-कोहली नहीं कर पाए वह अभिषेक ने कर दिखाया
IND vs ZIM 2nd T20I Highlights: भारतीय टीम के युवा खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में धमाकेदार बल्लेबाजी की। अपने डेब्यू मुकाबले में फ्लॉप रहे अभिषेक शर्मा ने दूसरे टी-20 मैच में शानदार शतक जड़ने का काम किया। अभिषेक शर्मा ने महज 46 गेंद में शतक जड़ कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। अभिषेक शर्मा के अलावा ऋतुराज गायकवाड़ ने भी टीम के लिए अहम रन जोड़े।
अभिषेक शर्मा ने किया कमाल
46 गेंदों में शतक जड़ने के साथ ही अभिषेक शर्मा ने अपने नाम कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज कर लिए हैं। अभिषेक शर्मा ने टी-20 फॉर्मेट में कुछ ऐसा किया जो विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी नहीं कर सके थे। दरअसल, टीम इंडिया के लिए दूसरे टी-20 मुकाबले में 100 रनों की पारी खेलने के साथ ही अभिषेक शर्मा ने बड़ा कारनामा कर लिया है।

रोहित-कोहली भी नहीं कर सके थे ऐसा
अभिषेक शर्मा ने टी-20 करियर में पहला शतक लगाने के लिए सबसे कम मैच खेले हैं। उन्होंने मैच दो मुकाबले के दौरान अपना पहला शतक पूरा कर लिया। जबकि विराट कोहली रोहित शर्मा और केएल राहुल जैसे बड़े-बड़े दिग्गज खिलाड़ी ने टी-20 फॉर्मेट में शतक जड़ने के लिए इससे अधिक मुकाबलों का सहारा लिया था। अभिषेक शर्मा की आतिशी पारी को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस भी लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर हो रही जमकर तारीफ
शनिवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम को 13 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में दूसरे मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार वापसी करते हुए जिम्बाब्वे को बैकफुट पर धकेल दिया। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद रोहित शर्मा ने टी-20 फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। ऐसे में सोशल मीडिया पर फैंस अभिषेक शर्मा का टीम में स्वागत कर रहे हैं। फैंस कह रहे हैं कि एक शर्मा गया तो दूसरा आ गया। यानी कि रोहित शर्मा की जगह अभिषेक शर्मा लेने के लिए पूरी तरह से तैयार दिखाई दे रहे हैं।
भारत : शुभमन गिल (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, रियान पराग, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, मुकेश कुमार।
जिम्बाब्वे : वेस्ले मधेवेरे, इनोसेंट काया, ब्रायन बेनेट, सिकंदर रजा (कप्तान), डायोन मायर्स, जॉनथन कैंपबेल, क्लाइव मदांडे (विकेटकीपर), वेलिंगटन मसाकाद्जा, ल्यूक जोंगवे, ब्लेसिंग मुजरबानी, तेंदाई चतारा।












Click it and Unblock the Notifications