'कोई अगर चीटिंग करेगा तो,' युजवेंद्र चहल ने दिया धनश्री को करारा जवाब, किया जीवन का सबसे बड़ा खुलासा
Yuzvendra Chahal: धनश्री वर्मा ने एक ओटीटी रियलटी शो में अपने एक्स हसबैंड युजवेंद्र चहल के ऊपर काफी आरोप जड़े हैं। हर सप्ताह उन्होंने कुछ न कुछ कहा। इसके बाद चहल का बोलना जरूरी हो गया था। एकतरफा नैरेटिव बनने के बाद चहल ने भी मीडिया के सामने आकर कुछ बातें कही और धनश्री के दावों को निराधार बताया। इस बीच चहल ने खुद के बारे में एक बड़ा खुलासा किया है।
धनश्री से तलाक के बाद चहल टूट गए थे। वह इस कदर दुखी हो गए थे कि गलत आदतों से घिर गए थे। हिंदुस्तान टाइम्स के इंटरव्यू में भारतीय क्रिकेटर ने इसका खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि मेरी थैरेपी चली है, अब मैंने गलत आदतों को भी छोड़ दिया है।

Yuzvendra Chahal का बड़ा खुलासा
जब उनसे सवाल किया गया कि क्या आदतें थी। इस पर चहल ने कहा कि मैं शराब पीने लगा था। मेरी थैरेपी चली है। अगर कोई चीटिंग ही करेगा, तो उसे इन सब चीजों से क्यों गुजरना पड़ेगा। अब मैंने ड्रिंक करना छोड़ दिया है। मैं अपने जीवन पर फोकस कर रहा हूं।
Yuzvendra Chahal के वीडियो आए थे
चहल तलाक के बाद और उससे पहले भी शराब के नशे में धुत रहने लगे थे। इसके कुछ वीडियो इसी साल जनवरी-फरवरी में देखने को मिले थे। कुछ लोगों ने उनको पकड़कर कार में बैठाया था। इससे उनकी बातों में सच्चाई नज़र आती है कि वह पूरी तरह टूट गए थे। अगले साल चहल काउंटी क्रिकेट में खेलने वाले हैं।
भारतीय क्रिकेटर ने यह भी कहा है कि शायद वह अपने तलाक को लेकर अंतिम बाद बात कर रहे हैं। इस बारे में अब और ज्यादा बात नहीं करनी है। भारतीय टीम से बाहर चल रहे चहल पंजाब किंग्स से आईपीएल में खेलते हैं। उनको पिछले सीजन ही 18 करोड़ की रकम मिली थी।
धनश्री वर्मा ने क्या आरोप लगाए
उधर धनश्री वर्मा ने चहल के ऊपर धोखा देने का आरोप लगाया था। इसके अलावा धनश्री ने यह भी कहा था कि मैंने उसे शादी के दो माह में ही चीट करते हुए पकड़ लिया था। हालांकि इन सभी दावों के बावजूद चार साल शादी चलने के बाद तलाक हुआ।
चहल की वापसी लग रही मुश्किल
भारतीय टीम से बाहर चल रहे युजी चहल के लिए अब वापसी की राह उतनी आसान नज़र नहीं आ रही है। उम्र भी 35 साल हो गई है और टीम इंडिया में अन्य प्लेयर्स ने दमदार प्रदर्शन कर अपनी जगह बनाई है। चहल के लिए काम मुश्किल हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications