'बरसों से एक चेहरा दिल में रहता,' युजी चहल ने बयां किया टूटे दिल का हाल, खूबसूरत एक्ट्रेस का मिला साथ
Yuzvendra Chahal: भारतीय खिलाड़ी युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक की खबरों के बाद सब कुछ शांत दिख रहा है। हालांकि घोषणा दोनों तरफ से नहीं हुई लेकिन ऐसा लग रहा है कि तलाक हो गया है। दोनों की राहें अलग हो गइ हैं और अब सब खत्म हो चुका है।
चहल को दर्द और तकलीफ ज्यादा हुई है, ऐसा दिखाई देता है। धनश्री की तरफ से ऐसा कुछ नहीं दिखा है। भारतीय क्रिकेटर अक्सर अपने दिल का हाल बताने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं। इस बार भी कुछ वही देखने को मिला है और एक इमोशनल चहल सामने आए हैं।

इन्स्टाग्राम पर चहल की तरफ से कुछ फोटो पोस्ट किये गए हैं। इनमें वह अपने दिल का हाल बयाँ करते हुए एक मदर कैप्शन लिखते हैं। चहल के फोटो कैप्शन में लिखा था कि कौन है वो जिसने मुझे मुड़कर नहीं देखा। चहल का इशारा धनश्री की तरफ ही था।
Yuzvendra Chahal का संकेत
हालांकि उन्होंने साफ शब्दों में कुछ नहीं लिखा लेकिन अपने फोटो में गाना भी मजेदार लगाया है। चहल ने इस फोटो के बैकग्राउंड म्यूजिक में 'आँखों में डूब जाने दो' गाना लगाया है। इस गाने के लिरिक्स में 'एक पल में सब लुटाने को उसपे ही यार बैठे हैं, बरसों से एक चेहरा दिल में रहता है जो यार' आदि लाइनें हैं।
Yuzvendra Chahal को मिला किसका सपोर्ट
फैन्स की तरफ से इसे लेकर धनश्री को ट्रोल किया जा रहा है। धनश्री को काफी कुछ सुनाया भी गया है। इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री महक चहल ने भी युजवेंद्र के फोटो पर रिएक्ट किया है। महक की तरफ से चहल के फोटो के नीचे कमेन्ट में हार्ट वाला इमोजी भेजा गया है। इसके बाद प्रशंसकों की तरफ से इस बात की सराहना की जा रही है।
युजी चहल टीम से हैं अब बाहर
टीम इंडिया के लिए सफेद गेंद प्रारूप में खेलने वाले चहल अब टीम से बाहर चल रहे हैं। उनको चैम्पियंस ट्रॉफी की भारतीय टीम में भी जगह नहीं मिल पाई है। हालांकि आईपीएल में खेलने के लिए वह तैयार हैं। पंजाब किंग्स के साथ कैम्प में चहल को देखा गया था और उनका वीडियो भी सामने आया था।












Click it and Unblock the Notifications