युजवेंद्र चहल ने किया सबसे भयानक दौर का खुलासा, शराब पीकर पड़े रहते थे, फिर किसने मदद कर किया उनको ठीक?

भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी जिंदगी के एक ऐसे दौर के बारे में बताया है, जब निजी परेशानियों का असर उनके मानसिक स्वास्थ्य और क्रिकेट पर पड़ने लगा था। हालात बिगड़ने पर उन्होंने मदद लेने का फैसला किया और 26 दिन रिहैबिलिटेशन सेंटर में बिताए।

चहल के मुताबिक इस कदम ने उन्हें खुद को संभालने और अपनी प्राथमिकताओं पर दोबारा ध्यान देने में मदद की। चहल ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान बताया कि शराब पीने की आदत उनके साथ लंबे समय से थी।

Yuzvendra Chahal

साल 2011 में आईपीएल में कदम रखने के बाद पार्टियों के दौरान यह सिलसिला शुरू हुआ। हालांकि समय के साथ यह आदत परेशानी बन गई। तलाक के बाद उनकी स्थिति और खराब हुई।

जब क्रिकेट खोने का डर सताने लगा

चहल ने महसूस किया कि अगर उन्होंने अपनी आदत पर रोक नहीं लगाई, तो इसका असर उनके क्रिकेट करियर पर भी पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि काउंटी क्रिकेट के पिछले सीजन के बाद शराब की समस्या काफी बढ़ गई थी। इसके बाद उन्होंने रिहैब सेंटर जाने का फैसला किया और वहां 26 दिन बिताए।

इस अनुभव के बाद चहल को अपनी दिनचर्या और भावनाओं को बेहतर तरीके से संभालने में मदद मिली। उन्होंने बताया कि पिछले आईपीएल सीजन में वह ट्रेनिंग, जिम और फील्डिंग अभ्यास पर पहले से बेहतर ध्यान दे पा रहे थे। उन्हें अपना शरीर भी पहले की तरह फिट महसूस हुआ।

निजी जिंदगी की मुश्किलों ने बढ़ाई परेशानी

चहल ने यह भी बताया कि सार्वजनिक जीवन में रहने के कारण उनकी निजी जिंदगी को लेकर होने वाली टिप्पणियों ने उन्हें प्रभावित किया। इस दौरान उन्हें लगा कि वह लंबे समय से अपने ऊपर भावनात्मक बोझ लेकर चल रहे हैं। उन्होंने पूर्व बीसीसीआई कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी से बात कर ब्रेक भी मांगा था।

इस दौर में चहल को एंग्जायटी और पैनिक अटैक का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि ऐसे समय में दिल की धड़कन तेज हो जाती थी और उनके चेहरे तथा होंठों पर भी इसका असर दिखाई देता था। कई बार उनके लिए बोलना तक मुश्किल हो जाता था।

परिवार और दोस्तों ने दिया साथ

चहल ने मुश्किल समय में अपने परिवार और करीबी दोस्तों के सहयोग को अहम बताया। उनके मुताबिक अब वह अपनी स्थिति को बेहतर ढंग से समझते हैं और शराब से जुड़ी समस्या को संभालना सीख चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब वह पहले से ज्यादा खुश और बेहतर स्थिति में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+