'युजवेंद्र चहल को चूसने के लिए लॉलीपॉप दिया है,' जानें किसने कही यह चौंकाने वाली बात

Yuzvendra Chahal: दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए घोषित भारतीय टीम में बड़े नाम नहीं हैं। रेड बॉल क्रिकेट के लिए रोहित शर्मा को कप्तान बनाया गया है। वनडे सीरीज के लिए केएल राहुल को कप्तानी का जिम्मा दिया गया है। टी20 सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव टीम को लीड करेंगे।

युजवेंद्र चहल टीम से बाहर चल रहे थे लेकिन अब शामिल किया गया है, हालांकि वह एक ही प्रारूप में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए चहल को टीम इंडिया का हिस्सा बनाया गया है। हरभजन सिंह का इस पर चौंकाने वाला बयान आया है।

yuzvendra chahal

टी20 में चहल को नहीं चुनने के बाद हरभजन सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी। अपने यूट्यूब चैनल पर भज्जी ने कहा कि टी20 प्रारूप में चहल नहीं हैं, उनको सिर्फ वनडे में रखा गया है। चहल को चूसने के लिए लॉलीपॉप पकड़ा दिया गया है। जिस फ़ॉर्मेट में आप अच्छा करते हैं, उसमें शामिल नहीं किये जाते हैं लेकिन किसी दूसरे प्रारूप के लिए चुने जाते हैं। यह मेरी समझ से बाहर है।

गौरतलब है कि रवि बिश्नोई के आने के बाद चहल को टीम में जगह नहीं मिल पा रही। दूसरी तरफ कुलदीप यादव भी स्पिन विभाग में अच्छा कर रहे हैं। ऐसे में चहल के लिए जगह नहीं बनी। उनको अब वनडे ही खेलना होगा जबकि अगले वर्ष टी20 वर्ल्ड कप होने वाला है।

जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ चहल ने अपना अंतिम वनडे मुकाबला खेला था। टी20 में उन्होंने अगस्त में वेस्टइंडीज दौरे पर मुकाबले खेले थे। हालांकि अब वह टीम से बाहर हैं। वनडे वर्ल्ड कप की टीम में भी युजवेंद्र चहल को टीम में शामिल नहीं किया गया था। टी20 वर्ल्ड कप में उनका स्थान भी मुश्किल ही दिखाई दे रहा है।

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारतीय वनडे टीम

ऋतुराज गायकवाड़, साईं सुदर्शन, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान), संजू सैमसन (कीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+