युजवेंद्र चहल ने धनश्री को दी एलिमनी की आधी रकम, कुल इतने करोड़ रुपये देने पर बनी सहमति

Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma Alimony: बोम्बे हाई कोर्ट ने युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक मामले पर कल तक फैसला सुनाने का फैसला फैमिली कोर्ट को दिया है। कोर्ट से इन दोनों ने कूलिंग ऑफ़ पीरियड खत्म कर जल्दी तलाक के लिए रिक्वेस्ट की थी। फैमिली कोर्ट ने इसे नहीं माना था। अब हाई कोर्ट ने मामले पर अपना फैसला दिया है।

इस बीच धनश्री को मिलने वाली एलिमनी की राशि को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बार एंड बेंच की एक रिपोर्ट में चहल द्वारा धनश्री को दी जाने वाली रकम के बारे में खुलासा किया गया है। इसमें धनश्री को करोड़ों रुपये देने की सहमति बनी है और आधी रकम अब तक दी जाने का दावा किया है।

yuzvendra chahal dhanashree

इससे पहले बड़े-बड़े दावे किये जा रहे थे, उनमें एक यह भी था कि चहल की तरफ से धनश्री को 60 करोड़ की रकम मिलने वाली है। हालांकि अब मिलने वाली रकम भी कोई छोटी राशि नहीं है। दोनों के तलाक पर फैसला अब कल तक आ जाएगा।

चहल देंगे Dhanashree को इतने रुपये

अब यह कन्फर्म हुआ है कि चहल की तरफ से धनश्री को 4 करोड़ 75 लाख रुपये की धन राशि बतौर गुजारा भत्ता मिलने वाली है। इसमें से 2 करोड़ 37 लाख रुपये वह अपनी पत्नी को दे भी चुके हैं। इस खबर ने एलिमनी की रकम को लेकर पहले चली सभी खबरों पर विराम लगा दिया है।

हिन्दू मैरिज एक्ट के तहत एक फैमिली कोर्ट सुलह के लिए छह माह का समय देती है। दोनों दो साल से अलग थे, यह देखते हुए बोम्बे हाई कोर्ट ने इस क्लोज को यहाँ लागू नहीं किया और फैमिली कोर्ट को आदेश देते हुए 20 मार्च तक फैसला सुनाने के लिए कहा। याचिका धारा बी के तहत दायर की गई थी और दोनों ने आपसी सहमति से तलाक का फैसला लिया था।

Dhanashree को चहल ने दी आधी रकम

मामला तब मुश्किल हुआ, जब कोर्ट ने कूलिंग ऑफ़ पीरियड खत्म करने से मना कर दिया। चहल ने एक बार में ही 4 करोड़ 75 लाख की रकम देने के लिए सहमति जताई थी। मामला अटक जाने के कारण उन्होंने 2 करोड़ 37 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। बची राशि अंतिम निर्णय पर दे दी जाएगी।

Take a Poll

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+