क्या भारत का ये स्टार प्लेयर बनने वाला है पापा? क्या धनश्री गर्भवती हैं ? पहले उड़ी थी दोनों के तलाक की खबर

Yuzvendra Chahal Expecting First Child? भारत के स्टार प्लेयर युजवेंद्र चहल टी 20 वर्ल्ड कप के लिए रवाना हो चुके हैं, इस टूर पर उनके साथ उनकी पत्नी और मशहूर कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा भी गई हैं। दोनों के टूर पर रवाना होने के पहले की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।

जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा होने लग गईं कि धनश्री गर्भवती हैं, वो अपने और चहल के पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं, हालांकि चहल या उनकी तरफ से इस बारे में कोई बयान नहीं दिया गया है।

Yuzvendra Chahal

आपको बता दें कि बीते कुछ वक्त से युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के बारे में खबरें आ रही थीं कि दोनों अलग होने वाले हैं, दोनों का तलाक होने वाला है, जिसको लेकर खुद क्रिकेटर ने कहा था कि पता नहीं कुछ लोग उनकी शादी के पीछे क्यों पड़े हैं?

चहल और धनश्री को लेकर हो रही हैं बातें

हालांकि लंबे वक्त के बाद दोनों के बारे में अच्छी बातें की जा रही हैं, अब इसमें कितनी सच्चाई है ये तो केवल ये दोनों ही जानते होंगे।

क्यों हो रही है धनश्री के गर्भवती होने की बात? (Is Dhanashree Verma pregnant?)

दरअसल 27 मई, 2024 को धनश्री और युज़ी ने एक पोस्ट शेयर की जिसमें धनश्री एक शानदार फ्लोरल-प्रिंटेड मैटरनिटी ड्रेस में थीं, जिसके बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि मैडम शायद गुडन्यूज देने वाली हैं, उन्होंने जो ड्रेस पहनी थीं वो ब्लैक कलर की थी, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थीं।

युजी ने सफ़ेद ड्रीम 11 टी-शर्ट पहनी थी

तो वहीं युजी ने सफ़ेद ड्रीम 11 टी-शर्ट पहनी थी, जिसे नियॉन ग्रीन जम्पर के साथ उन्होंने कवर किया था। धनश्री की ड्रेस ने लोगों को सोच में डाल दिया है और इसलिए लोग उनके गर्भवती होने की बात कह रहे हैं।

युजी और घनश्री के फैंस कर रहे हैं Good News का इंतजार

मालूम हो कि युजी और घनश्री ने साल 2020 में कुछ वक्त डेटिंग करने के बाद शादी की थी, लोग दोनों के मम्मी-पापा बनने का बेसब्री से वेट कर रहे हैं, अगर सच में ऐसी बात है तो निश्चित तौर पर ये दोनों के फैंस के लिए काफी बड़ी खबर है।

युजी को टी 20 वर्ल्ड कप पर फोकस करना है

तो वहीं युजी के कंधों पर दोहरी जिम्मेदारी वाली बात है। दरअसल एक तरफ युजी को टी 20 वर्ल्ड कप पर फोकस करना होगा तो वहीं दूसरी ओर उन्हें अपनी पत्नी धनश्री का भी विशेष ख्याल भी रखना होगा।

'कमॉन युजवेंद्र चहल। वो वापस आ गया है'

मालूम हो कि चहल का सेलेक्शन जब टी 20 वर्ल्ड कप के लिए हुआ था तब धनश्री की एक पोस्ट काफी वायरल हुई थी,जिसमें उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की थी। धनश्री ने बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए टीम इंडिया की लिस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा था, 'युजवेंद्र चहल वापस आ गया है।'

Yuzvendra Chahal

80 टी-20 इंटरनेशनल मैच में 96 विकेट

मालूम हो कि चहल ने अपना आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। इस पूरे टूर्नामेंट में चहल से बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं और अब वो लोगों की उम्मीदो पर खरा उतरते हैं कि नहीं, ये तो वक्त ही बताएगा। आपको बता दें कि इंडिया के टॉप स्पिनर में से एक चहल ने अब तक कुल 80 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और 96 विकेट लिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+