Team India को जल्द मिलने वाला है अगला यूनिवर्स बॉस? योगराज को अर्जुन तेंदुलकर में दिखती है क्रिस गेल की परछाई!
टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज स्टार युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह का मानना है कि अर्जुन तेंदुलकर को अपनी गेंदबाजी पर कम और बल्लेबाजी पर अधिक ध्यान देना चाहिए। भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन वर्तमान में आईपीएल 2025 (IPL) में मुंबई इंडियंस (MI) की टीम का हिस्सा हैं, लेकिन उन्होंने इस सीजन में एक भी मैच नहीं खेला है।
योगराज ने अर्जुन को तब ट्रेनिंग दी थी, जब वह मुंबई से गोवा के लिए रणजी ट्रॉफी में डेब्यू करने आए थे। उन्होंने अब इस युवा खिलाड़ी के लिए एक चौंकाने वाली भविष्यवाणी की। हाल ही में एक बातचीत में योगराज ने कहा कि अगर युवराज उन्हें अपने अंडर में लेने और उनकी बल्लेबाजी कौशल पर काम करने का फैसला करते हैं, तो अर्जुन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अगले 'क्रिस गेल' बन सकते हैं।

'बल्लेबाजी पर अधिक ध्यान दें'
उन्होंने क्रिकेटनेक्स्ट से बातचीत में कहा कि, अर्जुन के संबंध में मैंने कहा कि अपनी गेंदबाजी पर कम और अपनी बल्लेबाजी पर अधिक ध्यान दें। लेकिन अगर युवराज- वह और सचिन इतने करीब हैं- सचिन के बेटे को तीन महीने के लिए अपने अंडर में लेते हैं, तो मुझे यकीन है कि वह अगले क्रिस गेल बन जाएंगे।
'युवराज को सौंप दिया जाना चाहिए अर्जुन'
उन्होंने आगे कहा कि, अक्सर ऐसा होता है कि एक तेज गेंदबाज, अगर उसे स्ट्रेस फ्रैक्चर होता है, तो वह प्रभावी रूप से गेंदबाजी नहीं कर पाता है। मुझे लगता है कि अर्जुन को कुछ समय के लिए युवराज को सौंप दिया जाना चाहिए।'
युवराज ने की अभिषेक शर्मा की प्रतिभा की खोज
इससे पहले योगराज सिंह ने खुलासा किया कि उनके बेटे ने पहली बार पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) द्वारा आयोजित अलग-अलग एज-ग्रुप टूर्नामेंटों के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रतिभा की खोज की थी। जब युवराज ने पीसीए से अभिषेक के आंकड़े मांगे, तो उन्होंने उसे गेंदबाज के रूप में लिस्टेड किया था।
युवराज के पिता ने कहा कि, 'जब हमने पीसीए और कोचों से अभिषेक शर्मा के प्रदर्शन की लिस्ट के बारे में पूछा। क्या आप जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा? सर, वह एक गेंदबाज है। वह गेंदबाजी करता है। युवी ने कहा कि, 'आप बस उसके प्रदर्शन के रिकॉर्ड देखें।' इसलिए, जब हमने रिकॉर्ड देखा, तो अभिषेक के पास पहले से ही 24 शतक थे।
उन्होंने बताया कि, युवी ने कहा कि, 'आप गलत जानकारी क्यों दे रहे हैं? क्यों? इस लड़के ने 24 शतक बनाए हैं।' यह छह या सात साल पहले की बात है,' जब युवी ने मुझे वह रिकॉर्ड भेजा, तो उसने कहा कि, 'पापा, इस खिलाड़ी को देखो। मैंने कहा, देखो, यह सब जानकारी शेयर करने के बारे में है। यही समस्या है। कुछ लोग ईर्ष्या के कारण खिलाड़ी को खत्म करना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications