बस एक छोटी सी गलती युवराज सिंह को पड़ी भारी, गुस्से में आकर मां ने निकाला घर से बाहर
Yuvraj Singh Video Viral: भारतीय टीम में लंबे समय तक गेंद और बल्ले से धमाल मचाने वाले पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Yuvraj Singh Video Viral: पूर्व भारतीय स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह भले ही क्रिकेट के मैदान से दूर हों। लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए सुर्खियों में बने रहते हैं। युवराज सिंह ने 10 जून 2019 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। युवराज ने अपने करियर के दौरान भारत के लिए कई मैच विनिंग पारी खेलने का काम किया है। साल 2011 वर्ल्ड कप में भारत को मिली जीत में युवराज का योगदान काफी अहम रहा था।
युवराज सिंह ने शेयर किया मजेदार वीडियो
युवराज सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। युवराज सिंह का एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। युवराज सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां शबनम और भाई जोरावर सिंह के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में युवी की मां गुस्से में आकर उन्हें घर से बाहर निकालते दिखाई पड़ रही हैं।
जानिए आखिर क्या है पूरा मामला
इस वीडियो में युवराज की मां अपने दोनों बेटों को घर से बाहर निकालते दिखाई पड़ रही हैं। युवराज ने इसके पीछे की वजह बताते हुए लिखा कि कुछ नहीं भाई, मम्मी ने सब्जी लेने भेजा था और धनिया की जगह पुदीना ले आए। इस वीडियो के साथ कैप्शन देकर युवराज ने फैंस से सलाह भी मांगी है। युवराज ने कैप्शन में लिखा कि बताओ हमने कुछ गलत किया क्या? युवराज के इस वीडियो को फैंस खासा पसंद कर रहे हैं।
युवराज सिंह के नाम कई बड़े रिकॉर्ड
साल 2000 में भारत के लिए इंटरनेशनल करियर शुरू करने वाले युवराज सिंह के नाम कई बड़े रिकॉर्ड हैं। युवराज सिंह अंडर 19, चैंपियंस ट्रॉफी, एशिया कप, वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, टी10, आईपीएल का खिताब जीतने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। युवराज ने भारत के लिए 40 टेस्ट और 301 वनडे मैचों में हिस्सा लिया है। टेस्ट वनडे के अलावा युवी ने 58 टी-20 मैच भी भारत के लिए खेले थे। टेस्ट में युवी के नाम 1900 रन और नौ विकेट है। वहीं, वनडे में उन्होंने 8701 रन बनाए और 111 विकेट लिए हैं। जबकि टी-20 में युवी ने 1177 रन बनाए और 28 विकेट लिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications