'ये मर जाएगा, पिट जाएगा, लेकिन', युवराज सिंह ने खोला अभिषेक शर्मा का सबसे बड़ा राज
Yuvraj Singh On Abhishek Sharma Secret: युवा भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा मौजूदा समय में जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। पंजाब के इस खिलाड़ी ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई टी-20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। वह इस 5 मैचों की सीरीज़ में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे, जहां उन्होंने कुल 163 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब भी अपने नाम किया। भारत ने यह सीरीज 2-1 से जीती।
अभिषेक शर्मा को लेकर युवी ने खोला राज (Yuvraj Singh On Abhishek Sharma Secret)
अभिषेक शर्मा की इस सफलता के पीछे पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और उनके मेंटॉर युवराज सिंह का मार्गदर्शन रहा है। हाल ही में युवराज सिंह ने अभिषेक के बारे में एक मज़ेदार और चौंकाने वाला राज खोला है। युवराज सिंह ने बताया कि अभिषेक शर्मा अपनी किसी भी चीज से दूर हो सकते हैं, लेकिन अपने बल्ले से कभी नहीं! युवराज ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक को अपने बल्ले से इतना लगाव है कि वह अक्सर अपने पास मौजूद बैटों की असल संख्या भी छिपाते हैं।

अपना बल्ला किसी को नहीं देते हैं अभिषेक
युवराज सिंह ने खुलासा करते हुए कहा कि आप अभिषेक शर्मा से कुछ भी ले सकते हैं, लेकिन कोई भी उससे उसका बल्ला नहीं ले सकता। ये मर जाएगा, पिट जाएगा, रो देगा पर अपना बैट नहीं देगा। युवराज ने आगे कहा कि अगर उसके पास 10 बैट भी होंगे, तो भी वह यही कहेगा कि मेरे पास सिर्फ़ दो हैं। हालांकि, युवराज ने यह भी माना कि अभिषेक ने उनके बहुत सारे बल्ले ले लिए, लेकिन वह अपना बल्ला किसी को नहीं देता। यह किस्सा दिखाता है कि अभिषेक के लिए उनके बल्ले महज़ खेल का सामान नहीं, बल्कि सफलता पाने का जरिया हैं।
कप्तान सूर्य़कुमार यादव ने कही ये बात
इस बीच भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी की खूब तारीफ की। सूर्यकुमार ने कहा कि जब अभिषेक और शुभमन एक साथ बल्लेबाजी करते हैं, तो वे फैंस के चेहरे पर मुस्कान लाते हैं। सूर्यकुमार यादव ने इस जोड़ी की समझदारी की सराहना करते हुए कहा कि अगर विकेट मुश्किल होता है, जैसा कि पिछले मैच (गोल्ड कोस्ट) में था, तो वे विकेट को अच्छी तरह से पढ़ते हैं। वे बिना जोखिम लिए पावरप्ले को खत्म करते हैं और फिर उसके बाद बल्लेबाजी करते हैं।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications