क्या अरबों के मालिक युवराज सिंह के पिता दाने-दाने को मोहताज़? योगराज ने किया बड़ा खुलासा
Yograj Singh: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह अक्सर कुछ न कुछ खुलासा करते रहते हैं। कई बार वह विवादित बयानबाजी भी करते हुए दिखाई दिए हैं। इस बीच एक और नई प्रतिक्रिया ने भूचाल लाने वाला काम किया है।
द विंटेज स्टूडियो से बातचीत करते हुए योगराज ने कहा है कि वह खाने के लिए अजनबियों के भरोसे रहते हैं। उन्होंने बताया कि युवराज सिंह और उनकी मां शबनम जीवन के एक मुकाम पर छोड़कर चले गए और यह सब कुछ बर्बाद कर गया। मुझे यकीन नहीं हुआ कि ऐसा हो सकता है।

योगराज ने जताई मरने की इच्छा
रिपोर्ट्स में यहां तक सामने आया कि योगराज ने मरने तक की बातें कही लेकिन एक दूसरे इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मैंने ऐसा कुछ नहीं बोला, मेरे बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया है।
योगराज सिंह ने इन बातों से युवराज सिंह के ऊपर सवाल खड़े किये हैं। जिस इंसान का बेटा अरबों का मालिक है, उसके पिता को दाने-दाने के लिए मोहताज होना पड़ा है।
युवराज सिंह की कितनी नेटवर्थ
क्रिकेट से देश और दुनिया में अपन नाम का डंका बजाने वाले युवराज सिंह पैसों के मामले में किसी से कम नहीं हैं। वह करीबन 300 करोड़ के मालिक हैं लेकिन पिता को अकेले जीवन बिताना पड़ रहा है। हालांकि युवराज सिंह की तरफ से पिता को लेकर कोई बयान नहीं आया है।
योगराज सिंह ने की दो शादियां
योगराज सिंह ने दो शादियाँ की थी। उनका निजी जीवन ठीक नहीं रहा है। पहली शादी युवराज की मां शबनम कौर के साथ हुई थी। योगराज और शबनम के दो बेटे युवराज और जोरावर हैं। योगराज के तलाक के बाद युवराज सिंह ने मां के साथ ही रहने का फैसला लिया था। इसके बाद योगराज ने पंजाबी ऐक्ट्रेस सतवीर कौर से शादी की। उनसे विक्टर और अमरजोत दो बच्चे हैं। कई सालों तक योगराज यूएस में रहे, बाद में वापस भारत लौट आए।












Click it and Unblock the Notifications