युसूफ, इरफान और हरभजन का सनसनीखेज फैसला, पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया मना, कल है मुकाबला
IND vs PAK: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ क्रिकेट नहीं खेलने की सलाह करोड़ों फैन्स ने दी है। इस बीच पुराने क्रिकेटरों की लीग वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ़ लीजेंड्स का आगाज इंग्लैंड में हुआ है। इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की टीमें भी शामिल हैं।
इस मैच को लेकर सोशल मीडिया पर काफी हंगामा देखने को मिला है। लोगों का कहना है कि एक महीने पहले ही भारत के पहलगाम में आतंकी हमला और उसके बाद ऑपरेशन सिंदूर हुआ था। ऐसे में भारत के क्रिकेटरों को पाकिस्तान के खिलाफ खेलने की क्या जरूरत महसूस हो गई।

ऑपरेशन सिंदूर के समय भारत के पक्ष में खुलकर आने वाले कुछ प्लेयर्स ने इंग्लैंड में भी अपना जलवा दिखा दिया है और खेलने से मना किया है। तीन भारतीयों के नहीं खेलने की खबर सामने आई है। इन तीनों ने पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरने से मना कर दिया है।
खबरों के अनुसार हरभजन सिंह और युसूफ पठान ने पहले ही टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच से नाम इरफ़ान पठान ने भी वापस लिया है। अब वह बाकी मैचों में खेलेंगे या नहीं, इस पर जानकारी आनी बाकी है। हरभजन और युसूफ पठान दोनों संसद सदस्य हैं। युसूफ पठान लोकसभा और हरभजन राज्यसभा में हैं।
इवेंट में भारत से युवराज सिंह, शिखर धवन, सुरेश रैना, रॉबिन उथप्पा जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं। युवराज सिंह के हाथों में टीम इंडिया की कप्तानी है। हालांकि सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के खिलाफ मैच की जमकर आलोचना हो रही है। आयोजक भी भारत से ही हैं।
उधर पाकिस्तानी टीम में शाहिद अफरीदी है, वही अफरीदी जो ऑपरेशन सिंदूर के समय जमकर भारत के खिलाफ झर उगल रहा था और सीजफायर के बाद बाइक रैली कर पाकिस्तान की जीत का जश्न मना रहा था, जबकि सच तो यह है कि पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी थी, उसके कई एयरबेस भारत ने तबाह किये थे। WCL में भारत-पाक मैच रविवार को है।












Click it and Unblock the Notifications