Mega Auction से पहले ही 17 साल के इस खिलाड़ी के लिए CSK ने लगाया दांव? क्या धोनी की टीम में होगी एंट्री!

IPL Mega Auction 2025: आईपीएल मेगा ऑक्शन 2025 में इस साल कई खिलाड़ी मालामाल होते नजर आने वाले हैं। ऑक्शन को लेकर दिग्गजों द्वारा कई तरह की भविष्यवाणी अभी से ही की जा रही है। इस बार 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में खिलाड़ियों की नीलामी होनी है। नीलामी से पहले आईपीएल की टीमें अपनी रणनीतियों पर काम कर रही हैं।

सीएसके में होगी 17 वर्षीय बल्लेबाज की एंट्री?

इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई के 17 वर्षीय बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को ट्रायल के लिए बुलाया है। ऐसी खबरें हैं कि इस युवा खिलाड़ी को खरीदने पर चेन्नई की टीम विचार कर रही है। रणजी ट्रॉफी में आयुष म्हात्रे ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से काफी प्रभावित किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चेन्नई के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और टीम के स्काउट्स आयुष के खेल से बेहद प्रभावित नजर आए थे।

IPL 2025 1

आयुष म्हात्रे से CSK ने ट्रायल लेने को कहा

चेन्नई सुपर किंग्स ने आयुष म्हात्रे से अनुरोध किया है कि वे उनके चयन ट्रायल में भाग लें। यह अनुरोध CSK के CEO काशी विश्वनाथन द्वारा औपचारिक रूप से मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) से किया गया। MCA सचिव अभय हडप को संबोधित एक ईमेल में विश्वनाथन ने चेन्नई के CSKHPC नवलूर मैदान में 17 नवंबर से 22 नवंबर, 2024 तक चलने वाले ट्रायल को लेकर जिक्र किया।

बल्लेबाजी से किया प्रभावित

विश्वनाथन ने स्पष्ट रूप से अनुरोध किया कि हम MCA से अनुरोध करते हैं कि आयुष म्हात्रे को ट्रायल में भाग लेने की अनुमति दी जाये। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में आयुष म्हात्रे ने अपने शानदार प्रदर्शन से बहुत जल्दी ही अपनी पहचान बना ली है। मुंबई के लिए अपने पहले सीज़न में उन्होंने 5 प्रथम श्रेणी मैचों में 35.66 की औसत से 321 रन बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

महाराष्ट्र के खिलाफ़ रणजी ट्रॉफी मैच में उनकी शानदार बल्लेबाजी का नज़ारा देखने को मिला, जहां उन्होंने 176 रन की शानदार पारी खेली। इस पारी ने जाहिर तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स के टैलेंट स्काउट्स का ध्यान खींचा है, जिसके कारण उन्होंने ट्रायल के लिए बुलाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+