IND vs AUS: 'सूर्या पर भरोसा नहीं था तो किसी और...' रोहित शर्मा पर जमकर बरसे गौतम गंभीर
Gautam Gambhir on Suryakumar Yadav: भारत की वर्ल्ड कप फाइनल में हार के बाद विश्लेषण अब भी चल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पराजय के बाद नम्बर छह के बल्लेबाज को लेकर बहस देखने को मिल रही है। गौतम गंभीर ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। गंभीर ने एक बड़ा बयान दिया है।
गौतम गंभीर ने जडेजा को सूर्यकुमार यादव से पहले बैटिंग के लिए भेजने के निर्णय पर सवाल उठाया है। गंभीर ने कहा कि मुझे समझ नहीं आया कि सूर्यकुमार से पहले नम्बर छह पर जडेजा को क्यों भेजा गया। मेरे हिसाब से यह कहीं से भी उचित निर्णय नहीं था।

इस पर वसीम अकरम की भी अपनी राय है। वसीम अकरम ने कहा कि सूर्यकुमार यादव एक विशुद्ध बल्लेबाज के तौर पर टीम में थे। उनको पीछे रखने का कारण समझ नहीं आया। एक बार अगर हार्दिक पांड्या के होने पर ऐसा फैसला लिया जाता, तो समझ सकते थे।
गंभीर ने कहा कि केएल राहुल बैटिंग करते हुए कोहली के साथ मिलकर एक निश्चित रेट के साथ खेल रहे हैं, तो सूर्यकुमार को अंदर भेजकर आक्रामक क्रिकेट के लिए कहना था। उनके बाद जडेजा भी पीछे होते। यह कहना आसान है कि सूर्यकुमार ने संघर्ष किया लेकिन उनकी मानसिकता यह थी कि उनके आउट होने पर पीछे बुमराह, शमी, कुलदीप और सिराज जैसे गेंदबाज खेलेंगे। उनको अगर पता होता कि पीछे जडेजा है, तो अलग मानसिकता रहती।
गौरतलब है कि जडेजा को ऊपर भेजा गया लेकिन वह फ्लॉप हो गए। उनके बाद सूर्यकुमार यादव बैटिंग करने के लिए आए लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। वह कुछ खास नहीं कर पाए। सूर्यकुमार यादव बाउंड्री के लिए तरसते दिखे। वह 28 गेंदों का सामना कर 18 के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। टीम इंडिया को उनसे उम्मीदें थी। भारतीय टीम पहले बैटिंग करते हुए 240 रन पर आउट हो गई। जवाब में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट के नुकसान पर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications