Virat Kohli की फॉर्म पर बोले दिनेश कार्तिक, आप उन्हें कभी बाहर नहीं कर सकते

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली इन दिनों खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं।

मैनचेस्टर, जुलाई 18। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली इन दिनों खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में उनका बल्ला नहीं चल रहा है। ऐसे में फैंस से लेकर सीनियर क्रिकेटर तक सभी उनकी आलोचना कर रहे हैं। वहीं कुछ वर्तमान और पूर्व खिलाड़ी हैं तो कोहली का समर्थन भी कर रहे हैं। नियमित कप्तान रोहित शर्मा के बाद अब विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भी विराट कोहली के सपोर्ट में आ गए हैं। हाल ही में एक कार्यक्रम में उन्होंने विराट की खराब फॉर्म का बचाव किया।

शानदार वापसी करेंगे विराट

शानदार वापसी करेंगे विराट

कार्तिक ने कहा, "विराट ने समय के साथ शानदार सफलता का अनुभव किया है। अब उन्हें एक अच्छा ब्रेक मिलेगा और वह पूरी तरह से रिचार्ज होकर वापस आएंगे। उम्मीद है कि वह शानदार प्रदर्शन करेंगे। आप कभी भी उनके कैलिबर के खिलाड़ी को बाहर नहीं कर सकते।" विराट कोहली को वेस्टइंडीज दौरे के लिए आराम दिया गया है। इस दौरे पर 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज की शुरुआत 22 जुलाई से होगी वहीं टी20 सीरीज 29 जुलाई से शुरू होगी।

विश्वकप को लेकर कही ये बात

विश्वकप को लेकर कही ये बात

वहीं तीन साल बाद भारतीय टीम में वापसी करने को लेकर कार्तिक ने कहा, "यह कभी आसान नहीं होता, लेकिन मैंने इसके लिए कड़ी मेहनत की है। विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक 29 जुलाई से शुरू होने वाली विंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलते नजर आएंगे। इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्वकप के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि टीम ने टूर्नामेंट की तैयारी शुरू कर दी है। "एक टीम के रूप में हम आगामी विश्व कप के दौरान चुनौतियों का सामना करने की तैयारी कर रहे हैं। कोच राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा ने बड़े आयोजन की तैयारी के लिए सभी को साथ लिया है।" कार्तिक ने कहा कि उनका ध्यान अच्छा प्रदर्शन करने पर है और वह विश्वकप टीम में चयन के बारे में नहीं सोच रहे हैं।

नवंबर 2019 में लगाया था शतक

नवंबर 2019 में लगाया था शतक

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने वनडे में अपना आखिरी शतक 14 अगस्त 2019 को वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाया था। उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल शतक नवंबर 2019 में लगाया था। यह शतक बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट में आया था। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला गया था। इस डे-नाइट टेस्ट मैच में कोहली ने 136 रन की पारी खेली थी। यह टीम इंडिया का पहला डे-नाइट टेस्ट था, जिसे उसने पारी और 46 रन से जीता था। फैंस को उम्मीद थी कि इंग्लैंड के खिलाफ कोहली शतक जड़ेंगे, पर वह इसमें नाकाम रहे। विराट अब एशिया कप में खेलत हुए नजर आ सकते हैं।

विराट कोहली का करियर

विराट कोहली का करियर

विराट कोहली ने अपने इंटरनेशनल करियर में 102 टेस्ट मैच की 173 इनिंग में 49.53 की औसत और 55.68 के स्ट्राइक रेट से 8074 रन बनाए हैं। उन्होंने टेस्ट मैच में 28 अर्धशतक और 27 शतक जड़े हैं। टेस्ट में उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 254 रन है। 262 वनडे में कोहली ने 57.68 की औसत और 92.83 के स्ट्राइक रेट से 12344 रन बनाए हैं। कोहली ने वनडे में 64 अर्धशतक और 43 शतक जड़े हैं। वहीं 99 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में विराट ने 3308 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 30 अर्धशतक लगाए हैं। कोहली ने टी20 इंटरनेशनल में एक भी शतक नहीं जड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+