'वो कोयला ही है,' सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन के भविष्य पर योगराज सिंह का रिएक्शन वायरल

पूर्व क्रिकेटर और युवराज सिंह (Yuvraj Singh) के पिता योगराज सिंह (Yograj Singh) अपने एक अजीबोगरीब बयान को लेकर हाल ही में सुर्खियों में रहे थे। कपिल देव और एमएस धोनी पर उनका कमेंट काफी वायरल हुआ था। इस बीच अब उन्होंने सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को लेकर एक बयान दिया है।

हाल ही में स्विच यूट्यूब चैनल पर योगराज ने कहा था कि, 'मैं एमएस धोनी को माफ नहीं करूंगा। उन्हें अपना चेहरा आईने में देखना चाहिए। वह बहुत बड़े क्रिकेटर हैं, लेकिन उन्होंने मेरे बेटे के खिलाफ जो किया है, वह सब अब सामने आ रहा है; इसे जीवन में कभी माफ नहीं किया जा सकता।'

Yograj Singh Arjun Tendulkar

दरअसल, युवराज और धोनी भारत की ओर से एक दशक से अधिक समय तक टीम के साथी रहे हैं और एक समय पर युवराज धोनी के उप-कप्तान भी रह चुके हैं। हालांकि, अक्सर इस बात को लेकर विवाद होता है कि 2007 में राहुल द्रविड़ के बाद धोनी को कप्तानी दी गई थी, जबकि युवराज द्रविड़ के उप-कप्तान भी थे।

योगराज सिंह ने युवराज सिंह को एक क्रिकेटर के रूप में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने उन्हें प्रशिक्षित (Trained) किया। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने भी उनसे ही ट्रेनिंग ली है।

ये भी पढ़िए- Rahul Dravid: राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच की नेटवर्थ कर देगी हैरान! इस आलीशान बंगले में रहते हैं राहुल द्रविड़

एक एंकर ने उसी इंटरव्यू में जब उनसे पूछा कि, 'अर्जुन तेंदुलकर ट्रेनिंग के लिए आपके पास आए थे। आप उनका भविष्य कैसा देखते हैं?' उन्होंने जवाब दिया कि, 'क्या आपने कोयले की खदान में हीरा देखा है? वो कोयला ही है। निकालो तो पत्थर ही है, किसी तराशगीर के हाथ में डालो तो चमक के दुनिया का कोहिनूर बन जाता है। यह अमूल्य है। लेकिन अगर वही हीरा किसी ऐसे व्यक्ति के पास पहुंच जाए जो इसकी कीमत नहीं जानता, तो वह इसे नष्ट कर देता है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+