'धोनी और कपिल ने कई खिलाड़ियों का करियर किया बर्बाद', दिग्गज खिलाड़ी के पिता ने खोला राज!
Yograj Singh On Kapil Dev and Dhoni: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर उनका पुराना हुक्का वीडियो और इंटरव्यू वायरल होने के बाद यह मामला गरमा गया है। इसी बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर और युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने भी इस विवाद में कूदते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने न सिर्फ धोनी पर बल्कि पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों कपिल देव और बिशन सिंह बेदी पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
पुराने वीडियो से शुरू हुआ विवाद (Yograj Singh On Kapil Dev and Dhoni)
दरअसल, इस पूरे विवाद की शुरुआत एक पुराने इंटरव्यू से हुई, जिसमें इरफान पठान ने टीम से अचानक बाहर किए जाने पर इशारों-इशारों में धोनी पर निशाना साधा था। इसी इंटरव्यू में हुक्का का जिक्र आने के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स और बहस छिड़ गई। फैंस ने धोनी की पुरानी तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करना शुरू कर दिया, जिससे विवाद और गहरा गया।

धोनी ने कई खिलाड़ियों को किया बाहर?
योगराज सिंह ने इस मामले में मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह सिर्फ इरफान पठान की बात नहीं है। गौतम गंभीर ने भी इस बारे में बोला, वीरेंद्र सहवाग ने खुलकर अपनी बात रखी और हरभजन सिंह ने भी कहा कि उन्हें टीम से ऐसे बाहर किया गया जैसे मक्खी को दूध से निकाला जाता है। उन्होंने धोनी पर आरोप लगाया कि वे कभी इन सवालों का जवाब नहीं देते और चुप्पी साधे रहते हैं। योगराज के अनुसार जो इंसान जवाब नहीं देता, उसका ज़मीर खुद ही गुनहगार होता है।
कचरे की तरह बर्बाद किया खिलाड़ियों का करियर
यही नहीं योगराज सिंह ने आगे बढ़कर कपिल देव और बिशन सिंह बेदी पर भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मैंने देखा है कि धोनी, कपिल देव और बिशन सिंह बेदी ने खिलाड़ियों के साथ कैसा व्यवहार किया। उन्होंने खिलाड़ियों को कचरे की तरह ट्रीट किया। जो गलत है, वो गलत है। दो गलत मिलकर कभी सही नहीं हो सकते। मैं खुलकर कहता हूं कि हमारे कप्तानों ने कई खिलाड़ियों का करियर बर्बाद किया।












Click it and Unblock the Notifications