Year Ender: कोहली-सूर्या को पछाड़ 23 साल के इस छोरे ने जीती ऑरेंज कैप, बनाया IPL इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Year Ender 2025: साल 2025 क्रिकेट के लिहाज से बेहद रोमांचक रहा, लेकिन जब बात IPL 2025 की आती है, तो यह सीजन पूरी तरह से युवाओं के नाम रहा। इस साल जिस सितारे ने सबसे ज्यादा चमक बिखेरी, वह कोई और नहीं बल्कि गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन हैं।
साई सुदर्शन ने इस साल वह कर दिखाया जो बड़े-बड़े दिग्गज नहीं कर पाए। महज 23 साल की उम्र में उन्होंने 759 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की। इसी के साथ उन्होंने शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ दिया और आईपीएल इतिहास के सबसे युवा ऑरेंज कैप विजेता बन गए।

साई का शतक रहा यादगार
साई ने इस सीजन में न केवल रन बनाए, बल्कि 54.21 की औसत और 156.17 के स्ट्राइक रेट से विरोधियों की धज्जियां उड़ाईं। उन्होंने सीजन में 1 शानदार शतक और 6 अर्धशतक जड़े। उनकी 108* रनों की पारी इस साल की सबसे यादगार पारियों में से एक रही।
सूर्या और कोहली को भी पछाड़ा
मिस्टर 360 यानी सूर्यकुमार यादव (717 रन) ने सीजन के अंत में जबरदस्त वापसी की और 'मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर' (MVP) भी बने, लेकिन वे साई सुदर्शन के रनों के पहाड़ को पार नहीं कर सके। वहीं, विराट कोहली 657 रनों के साथ तीसरे स्थान पर रहे और एक बार फिर साबित किया कि वे अभी भी 'किंग' हैं।
गिल और मार्श का रहा बड़ा प्रभाव
शुभमन गिल की कप्तानी और रनों की निरंतरता गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल के लिए भी आईपीएल 2025 बेहद शानदार रहा। गिल ने इस सीजन में अपनी कप्तानी के साथ-साथ अपनी बल्लेबाजी से भी सबको प्रभावित किया और 650 रन बनाकर सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में चौथा स्थान हासिल किया।
लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श ने इस साल अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से तबाही मचा दी। मार्श ने महज 13 मैचों में ही 627 रन ठोक दिए और टॉप-5 में पांचवां स्थान सुरक्षित किया। उनका स्ट्राइक रेट इस सीजन के टॉप बल्लेबाजों में सबसे घातक रहा, जिसके दम पर उन्होंने बड़े-बड़े गेंदबाजों की लाइन-लेंथ बिगाड़ दी।












Click it and Unblock the Notifications