Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Year Ender 2025: इस साल टेस्ट में सर्वाधिक शतक जड़ने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, भारतीयों का रहा दबदबा

Year Ender 2025: साल 2025 टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में बल्लेबाजों की धाक और रिकॉर्ड ब्रेकिंग प्रदर्शन के लिए हमेशा याद किया जाएगा। दुनिया भर के क्रिकेटरों ने अपनी निरंतरता और ज़बरदस्त फॉर्म से लंबी पारियां खेलीं, लेकिन कुछ ही खिलाड़ी ऐसे रहे जिन्होंने शतकों सर प्रभाव छोड़ने में सफलता पाई।

शतक जड़ने की इस रोमांचक रेस में भारतीय और इंग्लिश बल्लेबाजों ने सबसे ज़्यादा दबदबा बनाया। इस 'ईयर-एंडर' में हम उन 5 बल्लेबाजों के बारे में जानने का प्रयास करते हैं जिन्होंने पूरे साल सबसे ज़्यादा बार तीन अंकों का आंकड़ा छुआ।

year ender 2025

शुभमन गिल

2025 का साल पूरी तरह से भारतीय कप्तान शुभमन गिल के नाम रहा। उन्होंने सिर्फ 9 टेस्ट मैचों में 5 शतक जड़कर शतकों की रेस में पहला स्थान हासिल किया। उनका 269 का विशाल स्कोर उनकी साल की सबसे बड़ी उपलब्धि थी। कप्तानी की जिम्मेदारी के साथ-साथ उनके बल्ले से निकली यह निरंतरता बताती है कि वह भारतीय टेस्ट क्रिकेट के भविष्य हैं।

जो रूट

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट अपनी बेहतरीन फॉर्म को 2025 में भी जारी रखा। उन्होंने सिर्फ 8 मैचों में 4 शतक लगाकर दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया। रूट ने अपनी पारी को बड़ी पारियों में बदलने की कला का प्रदर्शन किया, जिसमें उनका 150 का स्कोर शामिल है। उनका यह प्रदर्शन दिखाता है कि वह अभी भी 'फैब 4' (Fab 4) के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक हैं। अभी इस महीने वह और खेलेंगे, हो सकता है कि वह गिल को पछाड़कर आगे निकल जाएं।

नजमुल हुसैन शांतो

बांग्लादेश के लिए यह साल नजमुल हुसैन शांतो के नाम रहा। उन्होंने कम मैचों (6) में ही 3 शतक जड़कर अपनी विस्फोटक प्रतिभा का परिचय दिया। शांतो ने दिखाया कि वह लंबी पारियां खेलने में सक्षम हैं और अब बांग्लादेशी बल्लेबाजी क्रम की रीढ़ बन चुके हैं। उनका 148 का उच्चतम स्कोर उनकी आक्रामक लेकिन संयमित शैली को दर्शाता है।

यशस्वी जायसवाल

भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 2025 में अपनी प्रतिभा को एक नए स्तर पर पहुंचाया। 10 मैचों में 3 शतक लगाने वाले जायसवाल ने अपनी आक्रामक शैली से विरोधी गेंदबाजों को परेशान किया। उनका 175 का उच्चतम स्कोर यह दिखाता है कि वह बड़ी पारियां खेलने की भूख रखते हैं और भारतीय टीम के लिए एक महत्वपूर्ण सलामी बल्लेबाज के रूप में स्थापित हो चुके हैं।

केएल राहुल

इस सूची में अंतिम लेकिन महत्वपूर्ण नाम केएल राहुल का है। 10 मैचों में 3 शतक लगाकर उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपनी सफल वापसी को सुनिश्चित किया। उनका 137 का उच्चतम स्कोर दर्शाता है कि वह परिपक्वता के साथ जिम्मेदारी निभाते हैं। राहुल ने मध्यक्रम में स्थिरता प्रदान की, जो टीम इंडिया के लिए अत्यधिक मूल्यवान साबित हुई।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+