Year Ender 2025: इस साल वनडे में छक्कों का सुल्तान कौन? टॉप 3 भारतीयों ने उड़ाए होश
Year Ender 2025: साल 2025 में टीम इंडिया के बल्लेबाज़ों ने वनडे क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस साल कई यादगार पारियां देखने को मिलीं, लेकिन अगर बात सिर्फ छक्कों की बरसात की जाए, तो तीन भारतीय बल्लेबाज़ सबसे अलग नजर आते है।
टी20 प्रारूप में ज्यादा खेलने के कारण एकदिवसीय क्रिकेट में भी प्लेयर्स उसी हिसाब से खेलने का प्रयास करते हैं। साल 2025 में भारत के लिए सर्वाधिक एकदिवसीय छक्के जड़ने वाले प्लेयर्स के बारे में आपको जरूर जानना चाहिए।

रोहित शर्मा
अगर साल 2025 के ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ की बात करें, तो रोहित शर्मा सबसे ऊपर हैं। उन्होंने 14 मैचों की 14 पारियों में बल्लेबाज़ी करते हुए 24 छक्के जड़े हैं, जो उन्हें बाकी सभी भारतीय खिलाड़ियों से काफी आगे रखता है। इस दौरान रोहित ने 650 रन बनाए और उनका सर्वोच्च स्कोर 121* रहा। उनका स्ट्राइक रेट 100.46 रहा, जो यह दिखाता है कि उन्होंने सिर्फ बड़े शॉट ही नहीं लगाए, बल्कि तेज़ी से रन भी बटोरे। कई मुकाबलों में उन्होंने अकेले दम पर मैच का पासा पलटने का काम किया।
विराट कोहली
विराट कोहली भले ही छक्कों के मामले में रोहित शर्मा से पीछे रहे हों, लेकिन उनकी निरंतरता और रन बनाने की क्षमता बेहद शानदार रही। कोहली ने साल 2025 में 13 मैचों की 13 पारियों में बल्लेबाज़ी करते हुए 651 रन बनाए, जो इन तीनों में सबसे ज्यादा हैं। इस दौरान उन्होंने 13 छक्के लगाए और उनका औसत 65.10 रहा, जो उनकी स्थिरता को दर्शाता है। कोहली ने इस साल 3 शतक और 4 अर्धशतक भी जमाए।
केएल राहुल
केएल राहुल ने इस साल 14 मैचों में सिर्फ 11 पारियों में ही बल्लेबाज़ी की, लेकिन इसके बावजूद उनके बल्ले से 13 छक्के निकले। उन्होंने कुल 367 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 107.94 रहा, जो इन तीनों में सबसे बेहतर है। इसका मतलब यह है कि राहुल ने जब भी क्रीज पर समय बिताया, तेजी से बड़े शॉट लगाए। उनका यह आक्रामक अंदाज उन्हें 2025 के सबसे असरदार बल्लेबाज़ों की सूची में शामिल करता है।












Click it and Unblock the Notifications