Year Ender 2024: 5 खिलाड़ी जिन्होंने इस साल किया भारतीय टीम के लिए डेब्यू

Year Ender 2024: साल 2024 समाप्त होने वाला है और नया वर्ष आने वाला है। टीम इंडिया के लिए सबसे छोटे फॉर्मेट में यह साल अच्छा रहा है। टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की थी। टेस्ट में भारत का प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा है। घरेलू सरजमीं पर भी प्रदर्शन में गिरावट आई।

टीम इंडिया के लिए कई प्लेयर्स ने इस साल डेब्यू किया था। युवा खिलाड़ियों ने डेब्यू के बाद छाप छोड़ने का काम भी किया है। टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले कुल पांच प्लेयर्स हैं, जिनके बारे में जानना जरूरी है।

sarfaraz khan

सरफराज खान: इंग्लैंड के भारत दौरे के समय सरफराज खान ने टेस्ट डेब्यू किया था। राजकोट में उन्होंने अपना डेब्यू किया था और आते ही धमाका भी किया था। सरफराज खान ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए फिफ्टी जड़ी थी। भारत के लिए वह 6 टेस्ट खेल चुके हैं।

ध्रुव जुरेल: इंग्लैंड के खिलाफ ही ध्रुव जुरेल को टेस्ट कैप मिली थी। ध्रुव जुरेल ने राजकोट में डेब्यू किया था और 46 रनों की पारी खेली। इसके बाद उन्होंने टी20 में भी भारत के लिए डेब्यू किया। टी20 क्रिकेट में उन्होंने पदार्पण किया था।

रियान पराग: भारत के लिए पराग ने सफेद गेंद क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू किया था। टी20 क्रिकेट में उनका डेब्यू ज़िम्बाब्वे के खिलाफ देखने को मिला था। उन्होंने अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया।

मयंक यादव: बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में मयंक यादव ने डेब्यू किया था और अपनी गति से बल्लेबाजों को परेशान करने में कमी नहीं छोड़ी। उनके नाम 3 टी20 मैचों में कुल 4 विकेट हैं।

हर्षित राणा: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हर्षित राणा ने डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक टेस्ट क्रिकेट में दो मुकाबले खेले हैं और 4 विकेट अपने नाम किये हैं। हर्षित राणा ने पहला विदेश दौरा होने के बाद भी बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+