WPL 2026 की सबसे सुंदर भारतीय खिलाड़ी अचानक हो गई बाहर! टूटे फैंस के दिल, टीम को लगा बड़ा झटका

WPL 2026, Yastika Bhatia: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के आगाज से पहले गुजरात जायंट्स के लिए एक बेहद बुरी खबर सामने आई है। टीम की स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया चोट के कारण आगामी सीजन से पूरी तरह बाहर हो गई हैं। गुजरात जायंट्स ने नीलामी में यास्तिका पर 50 लाख रुपये का दांव लगाया था, लेकिन अब उनके बाहर होने से टीम के समीकरण बिगड़ते नजर आ रहे हैं।

यास्तिका चोटिल होकर WPL से हुईं बाहर (WPL 2026, Yastika Bhatia)

यास्तिका भाटिया अपनी घुटने की चोट से उबरने में नाकाम रही हैं और अब वह इस पूरे टूर्नामेंट में नजर नहीं आएंगी। यास्तिका का बाहर होना गुजरात के लिए इसलिए भी बड़ी मार है क्योंकि बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक, टीम को उनकी जगह कोई 'रिप्लेसमेंट' (वैकल्पिक खिलाड़ी) लेने की अनुमति नहीं मिलेगी। दरअसल, यास्तिका भाटिया नीलामी से पहले ही चोटिल थीं।

Yastika Bhatia 1

गुजरात की टीम को बड़ा झटका

घुटने की इसी चोट के कारण वह ऑस्ट्रेलिया सीरीज और हाल ही में संपन्न हुए वनडे वर्ल्ड कप से भी बाहर रही थीं, जहां उनकी जगह उमा छेत्री को भारतीय टीम में शामिल किया गया था। बीसीसीआई के कड़े दिशा-निर्देशों के अनुसार, यदि कोई खिलाड़ी नीलामी के समय पहले से ही चोटिल है और वह सीजन तक फिट नहीं हो पाता, तो फ्रेंचाइजी उसकी जगह किसी दूसरे खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं कर सकती।

गुजरात ने दिए थे 50 लाख रुपये

यही स्थिति पूजा वस्त्राकर (RCB) और प्रतिका रावल (UPW) के साथ भी बनी हुई है। यदि ये खिलाड़ी भी समय पर फिट नहीं होती हैं, तो उनकी टीमें भी कोई नया खिलाड़ी साइन नहीं कर पाएंगी। यास्तिका के बाहर होने की पुष्टि के बाद गुजरात जायंट्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक भावुक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में टीम के सदस्यों ने यास्तिका के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और उम्मीद जताई कि वे आने वाले सीजन में फिर से साथ खेलेंगे। 50 लाख रुपये में खरीदी गई यास्तिका टीम की बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग की अहम कड़ी मानी जा रही थीं।

गुजरात जायंट्स का अब तक का सफर

गुजरात जायंट्स का अब तक का सफर डब्ल्यूपीएल में उतार-चढ़ाव भरा रहा है। पहले दो सीजन में टीम प्वॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे (पांचवें स्थान) पर रही थी। हालांकि, पिछले सीजन (2025) में टीम ने खेल में सुधार किया और तीसरे स्थान पर रहते हुए एलिमिनेटर तक का सफर तय किया। एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस के हाथों मिली हार के बाद उनका अभियान समाप्त हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+