Yashasvi Jaiswal ने बनाया करियर का सबसे खराब रिकॉर्ड! फ्लॉप शो के बाद अनचाही लिस्ट में जुड़ा नाम
Yashasvi Jaiswal Registers Unwanted Record: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में पहला टेस्ट मैच लो स्कोरिंग रहा। यह मैच भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के लिए निराशाजनक साबित हुआ है। इस सीरीज के शुरुआती मैच में जायसवाल दोनों पारियों में अपनी छाप छोड़ने में विफल रहे हैं, जिससे टीम इंडिया पर दबाव बढ़ गया।
भारत को जीत के लिए मिले थे 124 रनों का लक्ष्य (Yashasvi Jaiswal Registers Unwanted Record)
मैच की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी से हुई, जहां वे पहली पारी में 159 रन पर आउट हो गए। जवाब में भारतीय पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जायसवाल 27 गेंदों में केवल 12 रन बनाकर आउट हो गए और भारत 189 रन ही बना सका। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम दूसरी पारी में 153 रन बनाकर सिमट गई, जिससे भारत को जीत के लिए 124 रनों का लक्ष्य मिला।

यशस्वी जायसवाल ने बनाया करियर का सबसे खराब रिकॉर्ड
इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को एक बार फिर खराब शुरुआत मिली। यशस्वी जायसवाल दूसरी पारी में शून्य (डक) पर आउट हो गए। दो लगातार कम स्कोर के साथ जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में अपना सबसे कम मैच स्कोर दर्ज किया है। इससे पहले टेस्ट में उनका न्यूनतम स्कोर इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में 13 रन था। मौजूदा टेस्ट में 12 रन बनाना उनके करियर का सबसे खराब प्रदर्शन है।
रोमांचक मोड़ पर पहुंचा मुकाबला
दूसरी पारी में जायसवाल के शून्य पर आउट होने से भारत की मुश्किलें और बढ़ गईं। उप-कप्तान केएल राहुल भी ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाए और मार्को जानसेन का शिकार बनकर सिर्फ एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। शुरुआती दो विकेट जल्दी गिरने से 124 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करने में भी मेज़बान टीम पर काफी दबाव आ गया। खबर लिखे जाने तक भारत ने छह विकेट खोकर 75 रन बना लिए थे। भारत इ मुकाबले को जीतने से 49 रन दूर है। वहीं अफ्रीका को जीत के लिए चार विकेट और चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications